श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल लव जिहाद केस में फरार चल रहा पार्षद अनवर कादरी आखिरकार जिला कोर्ट में सरेंडर कर गया। उस पर 40 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस उसकी कुर्की की तैयारी में थी। बाणगंगा थाना क्षेत्र में उसके खिलाफ दो मामले दर्ज हैं।
इंदौर। लव जिहाद केस में फरार चल रहा पार्षद अनवर कादरी आखिरकार जिला कोर्ट में सरेंडर कर गया। उस पर 40 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस उसकी कुर्की की तैयारी में थी। बाणगंगा थाना क्षेत्र में उसके खिलाफ दो मामले दर्ज हैं।
जानकारी के अनुसार, अनवर कादरी की बेटी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अनवर पर हिंदू युवतियों से दुष्कर्म कराने के गंभीर आरोप हैं। उस पर लव जिहाद के आरोपियों को फंडिंग करने का भी संदेह है। लंबे समय से फरार रहने के बाद उसने शुक्रवार को अदालत में आत्मसमर्पण किया।
इंदौर में लव जिहाद को बढ़ावा देने वाले अनवर डकैत को कोर्ट से ले गई पुलिस। हिंदू युवतियों से दुष्कर्म करने वाले आरोपियों की फंडिंग करता था अनवर pic.twitter.com/GPSJ83VFzS
ये है पूरा मामला
- लव जिहाद के लिए मुस्लिम युवकों का वित्त पोषक पार्षद अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत ने जिला कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया है। बाणगंगा और सदर बाजार पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बाणगंगा पुलिस के अनुसार अनवर पुत्र मोहम्मद असलम कादरी का नाम दुष्कर्म और लव जिहाद के आरोपी अल्ताफ खान और साहिल ने लिया था।
- हिंदू युवतियों से दुष्कर्म करने वाले इन दोनों आरोपियों को अनवर ने 3 लाख रुपये देकर कहा था कि उनसे शादी करो और अनैतिक कारोबार में शामिल करो। आरोपियों की अनवर से मुस्लिम समुदाय के कार्यक्रमों में मुलाकात होती थी।







