SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » MP के दतिया में साथियों के साथ मंदिर के दर्शन कर लौट रही 11वीं की छात्रा से 5 लोगों ने किया गैंगरेप

MP के दतिया में साथियों के साथ मंदिर के दर्शन कर लौट रही 11वीं की छात्रा से 5 लोगों ने किया गैंगरेप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:  मध्यप्रदेश के दतिया शहर के सुनसान इलाके में स्थित उडनू की टोरिया मंदिर पर अपने दो साथियों के साथ स्कूटी पर सवार होकर दर्शन करने गई 11वीं की नाबालिग छात्रा के साथ पांच लोगों द्वारा गैंगरेप किया गया। घटना शुक्रवार की बताई जाती है, जिसका मामला पुलिस देर रात दर्ज कर सकी।

 दतिया। शहर के सुनसान इलाके में स्थित उडनू की टोरिया मंदिर पर अपने दो साथियों के साथ स्कूटी पर सवार होकर दर्शन करने गई 11वीं की नाबालिग छात्रा के साथ पांच लोगों द्वारा गैंगरेप किया गया। घटना शुक्रवार की बताई जाती है, जिसका मामला पुलिस देर रात दर्ज कर सकी।

घटना को लेकर नाबालिग के स्वजन व ग्रामीणों ने देर रात तक सिविल लाइन थाने को घेरे रखा। उन्होंने घटना को लेकर पुलिस के सामने विरोध जताया। इसके बाद पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज करवाई।

घटना के संबंध में एसडीओपी आकांक्षा जैन ने बताया कि ग्राम गुलमऊ थाना उनाव निवासी 16 साल की नाबालिग छात्रा अपने दो परिचितों के साथ स्कूटी पर सवार होकर जंगल में स्थित उडनू की टोरिया मंदिर पर दर्शन करने के लिए गई थी, जहां कुछ बदमाश किस्म के लोग भी पहले से ही मौजूद थे।

बदमाशों ने इन तीनों को डराया धमकाया और इसके बाद नाबालिग के साथ गैंगरेप किया। इस दौरान बदमाशों ने नाबालिग छात्रा के साथ आए परिचितों पर भी जबरन दुष्कर्म करने के लिए दबाव बनाया। साथ ही इस घटना का वीडियो भी बना लिया ।

naidunia_image

इसी दौरान वहां कुछ लोग पहुंच गए, जिन्होंने उनमें से एक आरोपित हरगोविंद पाल को पकड़ लिया। हरगोविंद को पुलिस के हवाले किया गया है। साथ ही, नाबालिग छात्र को लेकर पुलिस थाने आए, जहां यह मामला दर्ज किया गया है।

बताया जा रहा है कि नाबालिग छात्रा दतिया में अपने स्कूल की ड्रेस लेने आई थी। इसी दौरान उसे परिचित ने फोन किया था और मिलने के लिए बुलाया था। इसके बाद भी यह तीनों स्कूटी पर सवार होकर उडनू टोरिया मंदिर पर दर्शन करने गए थे। पुलिस ने इस मामले में आरोपित देव, सचिन, हरगोविंद पाल, करण यादव एवं पंकज यादव पर मामला दर्ज किया है। पुलिस फरार चारों आरोपितों की तलाश कर रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us