SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » हॉस्टल से लापता छात्राओं का मामला… सहेली को लगाया फोन तब पुलिस को मिला सुराग

हॉस्टल से लापता छात्राओं का मामला… सहेली को लगाया फोन तब पुलिस को मिला सुराग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:     उमरियाके पाली स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस बालिका छात्रावास से शनिवार-रविवार की दरमियानी रात पांच छात्राओं के लापता सभी बच्चियों को मैहर रेलवे स्टेशन से सकुशल तलाश कर लिया गया। इस गंभीर लापरवाही के चलते छात्रावास अधीक्षिका अर्चना सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

उमरिया। जिले के पाली स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस बालिका छात्रावास से शनिवार-रविवार की दरमियानी रात पांच छात्राओं के लापता सभी बच्चियों को मैहर रेलवे स्टेशन से सकुशल तलाश कर लिया गया। इस गंभीर लापरवाही के चलते छात्रावास अधीक्षिका अर्चना सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि छात्राओं ने पहले से ही महेश्वर जाने की योजना बनाई थी। यहां तक कि उन्होंने अपनी कॉपी में एक रूट चार्ट तैयार कर रखा था, जिसमे इंदौर और देवास के रास्ते महेश्वर पहुंचने की योजना दर्ज थी। छात्राएं बिना किसी को बताए रात मे ही छात्रावास से निकल पड़ीं।

इस तरह खुला राज

खोजबीन के दौरान एक अहम सुराग तब मिला जब लापता छात्राओं में से एक ने अपनी सहेली को फोन कर पैसों के खत्म हो जाने की बात बताई। सूचना तुरंत जांच अधिकारियों तक पहुंची। इसके बाद पुलिस टीम को मैहर भेजा गया और वहां रेलवे स्टेशन से पांचों छात्राओं को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। अपर कलेक्टर अभय सिंह ने बताया कि घटना के समय छात्रावास अधीक्षिका अर्चना सिंह स्वयं छात्रावास मे मौजूद नहीं थीं, बल्कि जबलपुर में थीं। इस गंभीर लापरवाही पर कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जिला शिक्षा कार्यालय, सर्व शिक्षा अभियान रखा गया है।

अधिकारियों को छात्रावासों का निरीक्षण करने के निर्देश

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभय सिंह ने पाली छात्रावास से पांच छात्राओं द्वारा बिना बताए कहीं चले जाने की घटना को गंभीरतापूर्वक लेते हुए शिक्षा विभाग, सर्व शिक्षा अभियान एवं जन जातीय कार्य विभाग के अधिकारियों को छात्रावासों का निरीक्षण अभियान चलाकर करने के निर्देश दिए है। उन्होने कहा है कि जिला अंतर्गत संचालित समस्त छात्रावासों का सात दिवस के अंदर निरीक्षण किया जाए। उन्होने कहा कि छात्रावासों मे कैमरा चालू स्थिति में होना चाहिए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर बैकअप प्राप्त किया जा सके।

निवासरत बच्चों के कमरों की प्रति सप्ताह जांच

इसके साथ ही छात्रावासों में निवासरत बच्चों के कमरों की प्रति सप्ताह जांच की जाएं, यदि कोई अनुचित सामग्री पाई जाती है तो, इसे गंभीरतापूर्वक लेते हुए आवश्यक कदम उठाएं जाएं। इसी तरह छात्रावासो में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम होना चाहिए। बैठक में संयुक्त कलेक्टर रीता डेहरिया, एसडीएम पाली अंबिकेश प्रताप सिंह, डिप्टी कलेक्टर मीनांक्षी इंगले, हरनीत कौर कलसी सहित जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us