SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » सीधी में खेत में अकेली महिला से दुष्कर्म:​​​​​​​पीड़िता ने शहडोल में कराई FIR, आरोपी मनीष खान गिरफ्तार

सीधी में खेत में अकेली महिला से दुष्कर्म:​​​​​​​पीड़िता ने शहडोल में कराई FIR, आरोपी मनीष खान गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:    शहडोल जिले के सीधी थाना क्षेत्र में एक 30 वर्षीय विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला सुबह अपने खेत में निंदाई कर रही थी। इस दौरान पड़ोसी मनीष खान ने महिला को अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची। उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद महिला ने साहस जुटाकर महिला थाना शहडोल में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जीरो में अपराध दर्ज किया। केस डायरी सीधी थाना पुलिस को सौंपी गई।

सीधी थाना पुलिस ने आरोपी मनीष खान को हिरासत में लिया। उसके खिलाफ धारा 64 (1) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

शहडोल ASP अभिषेक दिवान ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us