श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -: शहडोल में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार चालक की मौत हो गई। गोहपारू थाना क्षेत्र के रीवा-शहडोल मार्ग पर खनौधी में यह हादसा हुआ। कार में सवार तीन युवक बुढार से रीवा जा रहे थे।
सड़क पर अचानक मवेशी दिखने पर चालक ने कार को बचाने का प्रयास किया। तेज रफ्तार होने के कारण कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार चालक अभिषेक सोनी (22) की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने डायल 100 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, शहडोल-रीवा मार्ग पर मवेशियों का जमावड़ा आम बात है। इस कारण यहां अक्सर हादसे होते रहते हैं। हादसे में कार भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।







