SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » Shahdol News: हाथी की दस्तक से दहशत में ब्यौहारी क्षेत्र के लोग, वन विभाग ने बंद कराया शहडोल रीवा मार्ग

Shahdol News: हाथी की दस्तक से दहशत में ब्यौहारी क्षेत्र के लोग, वन विभाग ने बंद कराया शहडोल रीवा मार्ग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:      शहडोल जिले ब्यौहारी नगर और आसपास के क्षेत्र में इन दिनों एक हाथी के विचरण से दहशत का माहौल है। बीती रात यह हाथी ब्यौहारी-शहडोल मार्ग तक पहुंच गया। वन विहार ढाबा और एमपीटी रेस्टोरेंट के पास दिखाई देने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हाथी ने एक कच्चे घर में घुसकर तोड़फोड़ भी कर दी।

सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। एहतियात के तौर पर आसपास के कच्चे घर खाली कराए गए और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया। वहीं, शहडोल-रीवा मार्ग को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा। रातभर वन विभाग की टीमें हाथी की गतिविधियों पर नजर रखती रहीं।

गोदावल रेंजर रजनीश त्रिपाठी ने बताया कि हाथी की मूवमेंट के चलते शहडोल-रीवा मार्ग को दो बार रोकना पड़ा। विभाग की टीमें लगातार गश्त कर निगरानी कर रही हैं। वन विभाग ने क्षेत्र में अलर्ट जारी किया है। मुनादी कराकर लोगों को सतर्क किया जा रहा है। भय के कारण कई परिवार पूरी रात जागते रहे।

सुरक्षा के लिए वन विभाग ने सलाह दी है कि लोग अंधेरे में अकेले बाहर न निकलें, घरों के आसपास रोशनी रखें, हाथी के पास जाने या उसे उकसाने से बचें और देर रात खेतों में काम न करें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत वन विभाग या पुलिस को सूचित करने की अपील भी की गई है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us