SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » घायल बच्चे को बचाने मादा भालू ने रोका ट्रैफिक:शहडोल वन विभाग ने भागाया, इलाज के दौरान शावक की मौत

घायल बच्चे को बचाने मादा भालू ने रोका ट्रैफिक:शहडोल वन विभाग ने भागाया, इलाज के दौरान शावक की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

      श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:      शहडोल में चूहरी से जैतपुर जाने वाले मार्ग पर एक बुधवार-गुरुवार की रात बाडि नाले के पास एक मादा भालू अपने तीन शावकों के साथ सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने एक शावक को टक्कर मार दी।

घायल शावक को बचाने के लिए मादा भालू ने एक घंटे तक सड़क पर बैठकर उसे अपने साथ ले जाने की कोशिश की। वह अपने दो अन्य शावकों के साथ मार्ग पर ही बैठ गई। इससे गोहपारू से जैतपुर जाने वाले मार्ग पर एक घंटे तक आवागमन बंद रहा।

स्थानीय लोगों की सूचना पर जैतपुर और गोहपारू वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने मादा भालू और उसके दोनों शावकों को सड़क से हटाया। घायल शावक को उपचार के लिए गोहपारू ले जाया गया। लेकिन गुरुवार तड़के घायल शावक की मौत हो गई।

भालू के हटने के बाद बहाल हुआ मार्ग

जैतपुर रेंजर बृजलाल प्रजापति ने बताया कि दोनों वन क्षेत्रों की टीमें मौके पर पहुंची थीं। पहले मादा भालू और उसके दोनों शावकों को सड़क से हटाया गया। फिर घायल शावक को उपचार के लिए गोहपारू भेजा गया। भालू के जाने के बाद मार्ग पर आवागमन शुरू कराया गया।

घटना गोहपारू और जैतपुर वन परिक्षेत्र की सीमा पर हुई। मादा भालू अपने घायल शावक को उठाकर ले जाने की कोशिश करती रही। लेकिन वह सफल नहीं हो पाई। सड़क पर भालू देखकर लोग डर गए थे और उन्होंने वन विभाग को सूचना दी थी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us