SUBSCRIBE NOW

Home » Uncategorized » इंदौर में कॉम्बिंग गश्त : 1100 बदमाशों से पूछताछ कर 533 को पकड़ा, नशे में गाड़ी चला रहे 150 लोग पकड़े गए

इंदौर में कॉम्बिंग गश्त : 1100 बदमाशों से पूछताछ कर 533 को पकड़ा, नशे में गाड़ी चला रहे 150 लोग पकड़े गए

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे ;– इंदौर पुलिस ने शनिवार रात कॉम्बिंग गश्त के दौरान 1100 से ज्यादा बदमाशों से पूछताछ की और 533 को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले 150 लोगों को भी पकड़ा और उनके खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने चारों जोन में छापेमारी कर फरार बदमाशों और वारंटियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। इससे शहर में अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी।

 इंदौर। इंदौर की नगरीय सीमा में शनिवार रात पुलिस एक्शन में नजर आई। पुलिस ने रातभर छापेमार कार्रवाई कर 1100 से ज्यादा बदमाशों से पूछताछ की। 533 को गिरफ्तार भी किया गया। उनके विरुद्ध थानों में प्रकरण और वारंट थे। पुलिस ने बैरिकेड लगाकर 140 वाहन चालकों को पकड़ा जो शराब पिए थे। उनके विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

एडिशनल सीपी (कानून) अमित सिंह के अनुसार कार्रवाई चारों जोन की पुलिस द्वारा की गई। पुलिस ने उनके क्षेत्र के सक्रिय और फरार बदमाशों की सूची तैयार की गई थी। थाना प्रभारियों ने एक साथ छापा मारा।

इस दौरान आपराधिक गतिविधियों में लिप्त 1100 बदमाशों को पकड़ा। पुलिस ने 277 को फरारी, 63 को स्थायी और 81 को गिरफ्तारी व 133 को जमानती वारंट के मामले में पकड़ा गया। 142 लोगों को समंस तामील करवाए गए।

डिलीवरी ब्वाय को डंडों से पीटा, गाड़ी में तोड़फोड़ की

परदेशीपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत 11 नंबर रोड पर डिलीवरी ब्वाय और ग्राहक में झगड़ा हो गया। युवकों ने डिलीवरी ब्वाय पर डंडों से हमला कर दिया। उसकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर डाली। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। डिलीवरी ब्वाय किशोर देवड़ा स्वीगी से आर्डर लेकर कोल्ड ड्रिंक्स की डिलीवरी देने गया था। उससे रूपम गौहर ने विवाद किया। रूपम ने कहा कि कोल्ड ड्रिंक गर्म है।

दोनों में कहासुनी हो गई। किशोर के साथ उदय पंवार और आदित्य भी था। आरोपितों ने उन पर हमला कर दिया। बाइक(एमपी 09डीएल 5997) में भी तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने आदिल गौरी, लव बैंडवाल, केश गौहर और मनीष बैंडवाल के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। उधर रूपम ने किशोर देवड़ा और कुलदीप राठौर के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us