SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » पति से तलाक के बाद जिससे हुआ प्यार, उसने गला काटकर कर दी हत्या… एमपी के बुरहानपुर की है घटना

पति से तलाक के बाद जिससे हुआ प्यार, उसने गला काटकर कर दी हत्या… एमपी के बुरहानपुर की है घटना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल ;-    मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला और आरोपी के बीच प्रेम प्रसंग था, लेकिन विवाद के बाद आरोपी ने हत्या की। महिलातलाकशुदा थी और उसका पूर्व पति पुलिस विभाग में कार्यरत है। आरोपी का भी तलाक का केस चल रहा है।

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के नावरा गांव में शुक्रवार देर रात एक महिला की गला रेत कर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्या के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार सुबह एसपी देवेंद्र पाटीदार भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।

पुलिस ने बताया कि नेपानगर निवासी रईस खान का नावरा निवासी भगवती धानुक 35 वर्ष के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी रईस ने उसकी गला रेत कर हत्या कर दी।

सूचना मिलने पर तत्काल नेपानगर पुलिस मौके पर पहुंची। बताया गया है कि भगवती तलाकशुदा थी। उसका पूर्व पति पुलिस विभाग में कार्यरत है। आरोपी रईस का भी अपनी पत्नी से तलाक का केस चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए नईदुनिया के साथ।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us