SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » रायसेन में बेतवा नदी की बाढ़ का ड्रोन व्यू:श्योपुर में बाढ़ में बहे चाचा-भतीजे के शव एक-दूसरे से लिपटे हुए मिले

रायसेन में बेतवा नदी की बाढ़ का ड्रोन व्यू:श्योपुर में बाढ़ में बहे चाचा-भतीजे के शव एक-दूसरे से लिपटे हुए मिले

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:     मध्यप्रदेश में अति भारी बारिश का दौर तो थम गया, लेकिन हालात अब भी बिगड़े हुए हैं। श्योपुर में पार्वती नदी की बाढ़ में बहे चाचा-भतीजे के शव खेत में एक-दूसरे से लिपटे हुए मिले हैं। रायसेन में बेतवा ने विशाल रूप ले लिया है। आसपास के खेत, मंदिर और पुल डूब गए। हर तरफ सिर्फ पानी ही नजर आ रहा है। शिवपुरी में माधव टाइगर रिजर्व की सांख्य सागर झील ओवरफ्लो हो गई है।

सागर के देवरीकलां में संजय नगर स्थित रामघाट नाले में एक महिला बह गई। एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय टीम पहुंची है जो सर्चिग कर रही है। वंदना साहू मंगलवार को सुबह 9 बजे नाग पंचमी पर रामघाट मंदिर में पूजन करके घर लौट रही थी। पुल पर से गुजरने के दौरान पानी के तेज बहाव में बह गई। 44 घंटे बीत जाने के बाद भी वंदना का कुछ पता नहीं चल पाया है। पानी में गोते लगाकर भी महिला को तलाशा जा रहा है।

बुधवार को गुना, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना समेत कई जिलों में सैकड़ों लोगों को रेस्क्यू किया। कई रास्ते बंद रहे तो नर्मदा समेत अन्य नदियां उफान पर रही। इससे रास्ते भी बंद हो गए। गुरुवार को 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। शिवपुरी में स्कूलों की छुट्टी रहेगी।

बुधवार को भारी बारिश का दौर थमा रहा। इससे पहले जबलपुर में ही सबसे ज्यादा 1 इंच पानी गिरा। वहीं, भोपाल, बैतूल, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, इंदौर, पचमढ़ी, रायसेन, श्योपुर, उज्जैन, दमोह, मंडला, नरसिंहपुर, नौगांव, सागर, सिवनी, उमरिया, बालाघाट, शिवपुरी समेत 25 से अधिक जिलों में हल्की बारिश का दौर रहा।

एमपी में 24 घंटे में कहां कितनी बारिश

आज इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

बेतवा नदी के आसपास के मंदिर और घर आधे डूब गए हैं।

शिवपुरी में माधव टाइगर रिजर्व की सांख्य सागर झील ओवरफ्लो हो गई है।

सागर में मंगलवार को एक महिला नाले में बह गई। गुरुवार को भी NDRF सर्चिग कर रही है।

अशोकनगर में बारिश थम गई है। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई है। सभी जगह बाढ़ की स्थिति कंट्रोल है। रात में अशोकनगर में 41 सेना के जवान, 30 लखनऊ का एनडीआरफ दल और 13 सदस्य भोपाल की एसडीआरएफ के आए हैं। अभी सभी लोग जिला मुख्यालय पर रुके हैं। कोई रेस्क्यू के लिए सूचना मिलती है तो टीम पहुंचेगी।

श्योपुर के ग्राम आमलदा में बाढ़ में बहे चाचा-भतीजे के शव खेत में एक-दूसरे से लिपटे हुए मिले। राजू यादव अपने 13 वर्षीय भतीजे शिवम यादव के साथ मंगलवार को खेत पर गए थे। खेत में पाइप और बाकी सामान रखा था, जिसे निकालने के लिए दोनों घर से निकले थे, लेकिन फिर लौटे नहीं। परिजन को लगा कि दोनों वहीं रुक गए होंगे। जब रातभर कोई संपर्क नहीं हुआ तो बुधवार को तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। गुरुवार को पार्वती नदी का जलस्तर कम हुआ तो खेत में दोनों के शव एक-दूसरे से लिपटे हुए मिले।

माना जा रहा है कि तेज बहाव में फंसने के बाद पिता ने बेटे को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे खुद भी पानी की चपेट में आ गए।

खंडवा में जाबरेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचा पानी

खंडवा के मोरटक्का में प्राचीन जाबरेश्वर महादेव मंदिर में पानी पहुंच गया है। लोगों का कहना है कि बरसों से देखते आ रहे हैं कि नर्मदा मैया हर साल जबरेश्वर महादेव का जलाभिषेक करने आती हैं।

खंडवा में नर्मदा खतरे के निशान से 1 मीटर नीचे

खंडवा में मोरटक्का में नर्मदा नदी खतरे के निशान से महज 1 मीटर नीचे से बह रही है। फिलहाल मोरटक्का पुल चालू है। अभी पुल बंद होने की स्थिति में नहीं है।/0258

खंडवा में खतरे के निशान के करीब नर्मदा

खंडवा में इंदिरा सागर बांध से कुल 12 हजार 440 क्यूमेक्स और ओंकारेश्वर बांध से 12 हजार 599 क्यूमेक्स पानी नर्मदा नदी में छोड़ा जा रहा है, जिससे मोरटक्का के सभी घाट डूब गए हैं। ओंकारेश्वर में ओंकार पर्वत आदिगुरु शंकराचार्य प्रतिमा स्थल पहुंच मार्ग के ऊपर से पानी जा रहा है।

सागर में नाले में बही महिला, सर्चिग जारी

सागर के देवरीकलां में संजय नगर स्थित रामघाट नाले में एक महिला बह गई। एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय टीम पहुंची है जो सर्चिग कर रही है।

वंदना साहू मंगलवार को सुबह 9 बजे नाग पंचमी पर रामघाट मंदिर में पूजन करके घर लौट रही थी। पुल पर से गुजरने के दौरान पानी के तेज बहाव में बह गई। 44 घंटे बीत जाने के बाद भी वंदना का कुछ पता नहीं चल पाया है। गुरुवार को जबलपुर से देवरी एनडीआरएफ की टीम पहुंची है। पानी में गोते लगाकर भी महिला को तलाशा जा रहा है।

सागर में नाले में बही गर्भवती का शव मिला

सागर में देवरी के रामघाट नाले पर बने पुल से बही गर्भवती महिला का शव 48 घंटे बाद गुरुवार को मिल गया है। शव पुल से करीब 5 किमी दूर पचासिया गांव के पास झाड़ियों में फंसा था। जिसे जबलपुर से आई एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us