SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » रीवा में बड़ी वारदात… जंगल में शराब पार्टी के बाद साले ने कार में लगा दी आग, जीजा भागा तो मार दी गोली

रीवा में बड़ी वारदात… जंगल में शराब पार्टी के बाद साले ने कार में लगा दी आग, जीजा भागा तो मार दी गोली

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:   रीवा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां जीजा और साले के बीच झगड़े ने खतरनाक मोड़ ले लिया। जंगल में शराब पार्टी के बाद साले ने जीजा की कार में आग लगा दी और फिर पैर में गोली मार दी। घायल जीजा को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी साले के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।

 रीवा। कार में बैठकर पहले जीजा-साले जंगल पहुंचे जहां उन्होंने शराब पार्टी की। शराब पीने के बाद साले ने जीजा की कार में पहले आग लगा दी बाद में उनके पैर में गोली मार दी। घायल जीजा को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने साले के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

घटना मंगलवार की देर रात की बताई जा रही है। मामले की जानकारी देती हुई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि रीवा जिले के सेमरिया के गोदहा जंगल में जीजा सलीम खान अपने साले वसीम के साथ शराब पार्टी करने गया था। जहां पहले दोनों ही शराब पी और बाद में किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया।

जीजा सुबह मेन रोड पर पहुंचा

साला वसीम इतना आक्रोशित हो गया किया कि उसने पहले जीजा के कार में आग लगा दी। यह देख जब जीजा सलीम खान मौके से भागने लगा तो साले वसीम ने उसे पैर में गोली मार दी। हालांकि जीजा किसी तरीके सुबह जान बचाकर मेन रोड तक पहुंचा और स्थानीय लोगों से मदद की गुहार लगाई।

आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने वसीम के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us