SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Shahdol News: हाथियों ने बुढार में रह कर मचाया उत्पात, कई परिवार बेघर, अब जैतहरी मार्ग पर वापस लौटे

Shahdol News: हाथियों ने बुढार में रह कर मचाया उत्पात, कई परिवार बेघर, अब जैतहरी मार्ग पर वापस लौटे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -: शहडोल जिले के बुढार वन परिक्षेत्र में दोबारा लौटने के बाद चार जंगली हाथियों ने दो दिनों तक जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान उन्होंने कई घरों को नुकसान पहुंचाया। अब ये हाथी अनूपपुर जिले की सीमा में प्रवेश कर चुके हैं और अकुवा गांव तक पहुंच गए हैं, जो बुढार वन परिक्षेत्र की सीमा से लगभग 15 किलोमीटर दूर है। रेंजर सलीम खान ने बताया कि अब ये हाथी अनूपपुर के जैतहरी क्षेत्र की ओर बढ़ रहे हैं, जिसकी सूचना वहां के वन अधिकारियों को दे दी गई है।

हाथियों ने बुढार के हरदी गांव में खेत में बने एक परिवार के घरों को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया, जिससे परिवार बेघर हो गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पीड़ित परिवार की महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग टूटे हुए घर के सामने बैठे दिख रहे हैं। उनके पास कुछ जरूरी बर्तन और सामान भी रखा हुआ है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का पंचनामा तैयार किया जा रहा है। नुकसान की जानकारी राजस्व विभाग को भेजी जाएगी, वहां से मुआवजे की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

बताया जा रहा है कि ये हाथी पहले शहडोल वन परिक्षेत्र में थे, फिर बुढार वन परिक्षेत्र पहुंचे। कुछ दिन बाद वे अहिरगवां की ओर चले गए थे, लेकिन एक रात बिताने के बाद फिर से बुढार लौट आए और दो दिनों तक क्षेत्र में दहशत फैलाने के बाद सोमवार सुबह करीब 4 बजे अनूपपुर के अकुवा गांव की ओर रवाना हो गए। वन विभाग द्वारा हाथियों की निगरानी की जा रही है, स्थानीय प्रशासन को भी सतर्क कर दिया गया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us