श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह shahdol बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में शनिवार को सुरक्षाबल और माओवादियों के बीच एनकाउंटर हुआ है। इसमें तीन से चार माओवादियों के मारे जाने की सूचना आ रही है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। जानकारी के मुताबिक जिले में लांजी थाना इलाके में छत्तीसगढ़ सीमा के करीब बाघ नदी के किनारे झुलनापाठ में मुठभेड़ जारी है। बैहर एएसपी आदर्शकांत शुक्ला ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। हॉकफोर्स और कोबरा बटालियन के जवान मौके पर तैनात है।







