SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » MP News: ग्वालियर में मुंबई के Zomato Delivery Boy से लूट… बाथरूम जाते वक्त बाइक और बैग लेकर भागे बदमाश

MP News: ग्वालियर में मुंबई के Zomato Delivery Boy से लूट… बाथरूम जाते वक्त बाइक और बैग लेकर भागे बदमाश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल ;-     MP News: ग्वालियर के सिरोल बाइपास पर बीती रात मुंबई के जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय से बाइक और उसका पिट्ठू बैग लूट लिया गया। वह वाशरूम जाने के लिए रुका था। तभी यह घटना हुई। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर (FRI) दर्ज कर ली है।

ग्वालियर। शहर के सिरोल बाइपास पर रविवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के सुंदरपुर गांव निवासी अजीत दुबे, जो मुंबई में जोमैटो कंपनी में बतौर डिलीवरी ब्वाय काम करते हैं, से बाइक और उनका पिट्ठू बैग लूट लिया गया। यह घटना तब हुई जब वे रास्ते में वाशरूम जाने के लिए थोड़ी देर के लिए रुके थे।

अजीत दुबे बीती रात अपने गांव से वापस मुंबई के लिए निकले थे। उनका सफर इटावा, भिंड होते हुए ग्वालियर के रास्ते जा रहा था। जब वह सिरोल बाइपास स्थित हवेली होटल के पास पहुंचे तो उन्होंने वाशरूम जाने के लिए बाइक रोकी। उन्होंने अपना डिलीवरी बैग बाइक के हैंडल पर टांग दिया और वाशरूम चले गए। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि कुछ बदमाश पहले से ही उनका पीछा कर रहे हैं।

जैसे ही अजीत वाशरूम से वापस लौटे, देखा कि उनकी बाइक और बैग दोनों गायब हैं। आसपास देखने पर उन्हें दूर बाइक पर सवार दो लोग भागते हुए दिखे। उन्होंने तुरंत उनका पीछा किया लेकिन बदमाश तेज रफ्तार में भाग निकले।

पीड़ित अजीत ने तुरंत पुलिस को इस बारे में सूचित किया। सूचना मिलते ही सिरोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफआईआर दर्ज कर ली गई। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और पूरे बाइपास क्षेत्र की जांच कर रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us