SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » पिता ने अपनी 14 साल की बेटी से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर करतूत उजागर

पिता ने अपनी 14 साल की बेटी से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर करतूत उजागर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:    पिता ने अपनी ही पुत्री को हवस का शिकार बनाया। 14 वर्षीय पुत्री गर्भवती हुई तो पिता की करतूत से पर्दा हटा। बालिका घर पर अकेली थी, तब पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को कुछ न बताने के लिए धमकाया। कुछ दिनों पहले पेट में अचानक तेज दर्द उठा। आराम नहीं मिलने पर परिजन उसे मेडिकल अस्पताल लेकर गए। जहां जांच में उसके गर्भवती होने का पता चला।

जबलपुर। मझौली थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपनी ही पुत्री को हवस का शिकार बनाया। 14 वर्षीय पुत्री गर्भवती हुई तो पिता की करतूत से पर्दा हटा। मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपित पिता के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता एवं पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला रजिस्टर किया है। पीड़िता का परिवार ईंट भट्टा में मजदूरी करता है। उनका कार्यस्थल के पास ही एक कच्चा घर है। जहां पर पीड़िता अपने माता-पिता और छोटे भाई-बहन के साथ रहती है।

कुछ न बताने के लिए धमकाया

जब बालिका घर पर अकेली थी, तब पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को कुछ न बताने के लिए धमकाया। लोकलज्जा और भय के कारण बालिका चुप रही। जिसके बाद पिता का दुस्साहस और बढ़ गया। कुछ दिनों पहले उसे पेट में अचानक तेज दर्द उठा। आराम नहीं मिलने पर परिजन उसे मेडिकल अस्पताल लेकर गए। जहां जांच में उसके गर्भवती होने का पता चला। पूछताछ की गई तो उसके गर्भ में पल रहे पिता के पाप का पता चला।

मां, भाई-बहन गए बाहर, तब बनाए संबंध

आरोपित ने पिता ने इस वर्ष जनवरी माह में पहली बार पुत्री के साथ जबरन संबंध बनाया। बालिका ने विरोध किया तो पिता ने दोबारा गलती नहीं करने का बोला। मार्च माह में बालिका के रिश्ते के नाना का निधन हो गया। जहां, उसकी मां और भाई-बहन गए। घर में वह अकेली थी। तब बालिका को अकेला पाकर पिता ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। वह गर्भवती हो गई।

पहले चुप रही, पुलिस पहुंची तो उगल दी

बालिका को चार जुलाई को पेट में अचानक तेज दर्द हुआ। असहनीय दर्द होने पर परिजन उसे मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां, परीक्षण में उसके पेट में चार माह का गर्भ मिला। उसके संबंध में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने पूछा तो बालिका ने चुप्पी साध लिया। इस बीच अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने पहुंचकर पूछताछ की तो उसने पिता के कृत्य को उजागर कर दिया। वहीं, बालिका के स्वास्थ्य की स्थिति को देखते हुए अस्पताल में उसका गर्भपात कराया गया है।

पहले भी कर चुका छेड़छाड़

पुलिस को जांच में पता चला है कि पिता पूर्व में भी बालिका के साथ छेड़छाड़ कर चुका है। गत वर्ष नंवबर माह में बालिका घर पर सो रही थी। तब पिता ने मौका पाकर उसके साथ कुछ आपत्तिजनक कृत्य किया था। बालिका ने विरोध किया और मां को बताने की धमकी दिया तो पिता वहां से चला गया। दोबारा गलती नहीं करने का बोला था।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us