SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » UP Police Encounter: पुलिस मुठभेड़ में मारा गया रेप का आरोपी, दुष्कर्म के बाद कर दी थी बालिका की हत्या

UP Police Encounter: पुलिस मुठभेड़ में मारा गया रेप का आरोपी, दुष्कर्म के बाद कर दी थी बालिका की हत्या

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:     रेप के मामले में आरोपी(Rape accused) को पुलिस ने मुठभेड़(police encounter) में मार गिराया है। पुलिस ने उसके ऊपर 50 हजार का इनाम रखा हुआ था और कई दिनों से उसकी तलाश की जा रही थी। आरोपी ने बालिका के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी।

संवाददाता, फर्रुखाबाद। दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या करने वाले 50 हजार के अपराधी (Rape accused) को पुलिस ने मुठभेड़(police encounter) में मार गिराया है। पुलिस कई दिनों से इस अपराधी की तलाश कर रही थी। मामला मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र का है जहां कायमगंज कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली लड़की अपने रिश्तेदारी में गई हुई थी। वहीं से उस लड़की को 27 जून की सुबह को अगवा कर लिया गया था। दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी।

28 जून को लड़की का शव मैनपुरी जनपद के भोगांव कोतवाली क्षेत्र के गांव देवीपुर के पास पाया गया था। इस मामले में गांव पखना निवासी 55 वर्षीय अधेड़ मनू के ऊपर घटना को अंजाम देने का मामला दर्ज किया गया था।

50 हजार का इनाम

पहले आरोपी मनू के ऊपर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बाद में इस इनाम की राशि को पुलिस उप महानिरीक्षक हरीश चंदर ने 25 हजार बढ़ाकर 50 हजार कर दिया था।

देर रात को जब आरोपी की पुलिस ने घेराबंदी की तो उसने पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी को लग गई जिससे वह घायल हो गया। बाद में उसे लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया।

बनाता था हवस का शिकार

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। घटनास्थल के बाद वे अस्पताल भी पहुंचे। एसपी ने बताया कि हत्या और दुष्कर्म के मामले में 50 हजार की इनामी दोषी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। रिपोर्ट के अनुसार, वह बालिकाओं को अपने हवस का शिकार बनाता था।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us