SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » अग्निवीर भर्ती में दौड़ का समय बढ़ा, अब ज्यादा युवाओं का होगा सिलेक्शन

अग्निवीर भर्ती में दौड़ का समय बढ़ा, अब ज्यादा युवाओं का होगा सिलेक्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:    Agniveer Recruitment: भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए इस बार दौड़ का समय बढ़ा दिया गया है। अब 1600 मीटर की दौड़ छह मिनट 10 सेकंड में पूरी करने वाले अभ्यर्थी भी शारीरिक परीक्षा में पास हो जाएंगे। इससे अधिक संख्या में युवाओं का चयन हो सकेगा। ग्वालियर-चंबल अंचल सहित प्रदेश के 10 जिलों के अभ्यर्थी इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होंगे।

ग्वालियर। भारतीय सेना को ग्वालियर-चंबल अंचल सहित प्रदेश के 10 जिलों से अधिक अग्निवीर मिलेंगे। इसकी वजह है कि इस बार अधिक संख्या में अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में शामिल हुए। पिछले साल शारीरिक परीक्षा में अभ्यर्थियों की संख्या कम थी, क्योंकि दौड़ का समय पांच मिनट 30 सेकंड से लेकर 45 सेकंड तक था। लेकिन इस बार दौड़ का समय बढ़ा दिया गया है।

इस बार छह मिनट 10 सेकंड तक जो अभ्यर्थी 1600 मीटर की दौड़ पूरी कर लेंगे वह भी बाहर नहीं होंगे। इसके बाद मेरिट सूची बनेगी। यह बदलाव भी इसलिए किए गए, ताकि चयन बढ़ाया जा सके। पहला अवसर है, जब दौड़ के बढ़े हुए समय के साथ अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा में शामिल होंगे।

शारीरिक परीक्षा की तैयारी शुरू

naidunia_image

इस साल की शारीरिक परीक्षा के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। इसे लेकर शिवपुरी में जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ सेना के अधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक के बाद शिवपुरी कलेक्टर द्वारा शारीरिक परीक्षा को लेकर अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

दो पद के लिए एक साथ शारीरिक परीक्षा में शामिल हो सकेंगे अभ्यर्थी

naidunia_image

पहली बार सेना भर्ती कार्यालय द्वारा कराई जा रही शारीरिक परीक्षा में दो पद के लिए एक साथ ही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे। इतना ही नहीं, इस बार ग्वालियर, शिवपुरी, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, श्योपुर के अभ्यर्थियों के अलावा अन्य जिलों के अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा भी कराई जाएगी। इसके लिए 20 जुलाई को परीक्षा परिणाम आने के बाद प्रवेश पत्र ई-मेल के जरिये भेजे जाएंगे।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us