SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » दोस्त की विधवा बीवी को हमदर्दी जताकर जाल में फंसाया… दुष्कर्म के बाद हड़पे 7.50 लाख रुपए

दोस्त की विधवा बीवी को हमदर्दी जताकर जाल में फंसाया… दुष्कर्म के बाद हड़पे 7.50 लाख रुपए

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:     jabalpur News: दोस्त की मौत के बाद से आरोपी का महिला के घर पर आना-जाना था। उसने यह जताने की कोशिश की कि वह दोस्ती निभा रहा है। एक दिन महिला घर में अकेली थी, तो दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर बदनाम करने की धमकी दी।

जबलपुर, Jabalpur News: बेलबाग थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त की विधवा पत्नी के साथ दुष्कर्म कर साढ़े सात लाख रुपये हड़प लिए। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी महेंद्र प्रजापति उर्फ गोलू के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस ने बताया कि 53 वर्षीय महिला के पति रेलवे में कार्यरत थे, जिनकी मृत्यु वर्ष 2021 में हो गई थी। पति के दोस्त महेंद्र प्रजापति से महिला की पहचान थी, वह पति की मौत के बाद भी महिला से मिलने आता-जाता था।

महेंद्र ने हमदर्दी बढ़ाकर धीरे-धीरे महिला को अपने जाल में फंसा लिया। विगत दो जुलाई 2021 को महिला जब घर पर आकेली थी, तभी महेंद्र घर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने महिला की सहायता करने का हवाला दिया और धमकाया कि किसी से कुछ कहेगी तो उसे बदनाम कर देगा।

लोकलज्जा के भय से वह चुप रही। इसी दौरान उसने बातों में उलझाकर एक दिन महिला से साढ़े सात लाख रुपये मांगे। महिला उसके झांसे में आ गई और रुपये दे दिए। कुछ समय पूर्व महिला ने घर बनाने और उसके लिए उधार दिए रुपये महेंद्र को वापस करने कहा तो उसने गोलमोल जवाब देकर चलता कर दिया।

महिला ने थाने में दुष्कर्म और धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस फरार आरोपित महेंद्र प्रजापति उर्फ गोलू की तलाश कर रही है।

naidunia_image

महिला ने युवक को चप्पलों से पीटा

जबलपुर के ही एक अन्य घटनाक्रम में सोशल मीडिया पर दो युवकों के बीच मारपीट का वीडियो प्रसारित हुआ। वीडियो में एक युवक को महिला चप्पल से पीटती भी दिख रही है। इस दौरान युवक आपस में एक-दूसरे को अपशब्द भी कह रहे हैं।

इस वीडियो के सगड़ा क्षेत्र का होने का दावा किया जा रहा है। घटना दो दिन पुरानी बताई जा रही है। एक युवक महिला के साथ जा रहा था। तभी उनका रास्ते में एक अन्य युवक के साथ विवाद और फिर मारपीट होना बताया जा रहा है। कुछ राहगीरों ने घटना को मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। पुलिस प्रसारित वीडियो और घटना की जांच कर रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us