SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Shahdol News: पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक को चोरी कर जंगल में छिपाया, पुलिस ने किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Shahdol News: पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक को चोरी कर जंगल में छिपाया, पुलिस ने किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:      शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां बीती रात एक चोर ने पेट्रोल पंप में खड़े ट्रक को चुरा लिया। हालांकि, पुलिस ने कुछ ही घंटों में चोरी हुआ ट्रक बरामद कर लिया और आरोपी को भी हिरासत में ले लिया।

कॉलेज कॉलोनी में रहने वाले बिजेंद्र सिंह ने बुढार थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें उन्होंने बताया कि उनका ट्रक MP 18 AH 5009 बुढार के बघेल पेट्रोल पंप पर खड़ा था, जिसे किसी अज्ञात चोर ने चुरा लिया। चालक ने रात को ट्रक पार्क किया था, लेकिन सुबह वह नहीं मिला। शिकायत पर बुढार थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने पुलिस टीम को मौके पर भेजा। टीम ने पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची, जिसमें चोर ट्रक को संजय नगर की ओर ले जाते हुए दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर कार्रवाई की गई और ट्रक को संजय नगर के जंगल से बरामद किया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक चोरी में संलिप्त रूपेश बैगा निवासी आलमगंज धनपुरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, रूपेश पहले इसी ट्रक का क्लीनर था। उसे बिना चाबी के ट्रक स्टार्ट करने की विधि पता थी, जिससे उसने आसानी से ट्रक को चोरी कर लिया।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us