श्रेया न्यूज़ ,
ड्रग इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार जैन ने शुक्रवार को जय सिंहनगर में मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया।
जय गोपाल मेडिकल के दौरान रजिस्टर्ड
फार्मासिस्ट मौजूद नहीं थे। मेडिकल पर खरीदी – बिक्री का रिकार्ड भी नहीं मिला।
गुप्ता मेडिकल स्टोर में मुकेश कुमार गुप्ता के यहाँ निरीक्षण के दौरान दवाइयों की खरीद – बिक्री का रिकॉर्ड देखा गया। साथ चार दवाइयों के सैम्पल किए गए।
वही विजय मेडिकल पर निरीक्षण के दौरान दवाइयों के क्रय-विक्रय रिकॉर्ड में अनियमित पाई गयी। निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर से दवाइयों के चार सैंपल जाँच निरीक्षण के लिए गए।

ऐसी प्रकार शिवम मेडिकल का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 और 1945के पावधानो का पालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देश किया गया है। 







