SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » कलेक्ट्रेट में हुई अत्याचार पीड़ितों के प्रकरण निराकरण का समीक्षा :

कलेक्ट्रेट में हुई अत्याचार पीड़ितों के प्रकरण निराकरण का समीक्षा :

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ ,

अनूपपुर।  .अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जनजाति ,वर्ग के अत्याचार पीड़तों के लंबित प्रकरणों के निराकरण के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में हुई बैठक में अत्याचार पीड़तों को राहत राशि यात्रा भत्ता उनके प्रकरणों में गवाही देने वालो को राहत राशि तथा प्रकरणों केआवश्यक दस्तावेजों की पूर्ती के सम्बन्ध में चर्चा की गयी।

                 बैठक में कलेक्ट्रेट ने लंबित प्रकरणों के निराकरण के सम्बन्ध में निर्देश दिए और जाति प्रमाण पत्र बनाये जाने के सम्बन्ध में अनुविभागीय दंडाधिकारियों को तथा अत्याचार पीड़ितों को आर्थिक सहायता गवाहों आश्रितों को एक भत्ता नियमानुसार प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में जनजाति कार्य विभाग के सहायक आयुक्त को निर्देश दिए।
बैठक में पुलिस अधिक्षक जितेन्द्र सिंह पवार ने कहा की अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगो के प्रति हो रहे अत्याचार को रोकने संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की जरूरत है।
उन्होंने पुलिस अधिकारीयों को लंबित प्रकरणों पर कार्यवाही कर आर्थिक सहायता तथा भत्ता आदि के प्रकरण के निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us