SUBSCRIBE NOW

Home » Uncategorized » Bhopal Murder: गर्लफ्रेंड के गले में हाथ डालकर बैठा था फैजान… कहासुनी के बाद श्याम पर किया चाकू से हमला, मौत

Bhopal Murder: गर्लफ्रेंड के गले में हाथ डालकर बैठा था फैजान… कहासुनी के बाद श्याम पर किया चाकू से हमला, मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल ;-  Bhopal Murder: मध्य प्रदेश की राजधानी में गुरुवार को कुछ युवकों पर हमला हुआ था। अब घायलों में से एक ने दम तोड़ दिया है। साथ ही मामले को हिंदू-मुस्लिम का रंग भी दिया जा रहा है। हमलावर फैजान बैग है और मृतक श्याम।

 भोपाल, Bhopal Murder। राजधानी भोपाल के अंबेडकर पार्क में मामूली कहासुनी पर एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। वहीं दो अन्य गंभीर घायल हैं। अब तक की जानकारी के अनुसार, श्याम मोरे अपने दो साथियों के साथ पार्क में पहुंचा था। वहीं आरोपी फैजान बैग अपनी प्रेमिका के साथ बेटा था।

इस दौरान कहासुनी हो गई। कथित रूप से पहले फैजान की प्रेमिका ने श्याम के ऊपर हमला किया। इसके बाद फैजान ने भी तीनों युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। तीनों को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां श्याम ने दम तोड़ दिया।

गंभीर घायल दोनों युवकों का इलाज जारी है। घायल युवकों का कहना है कि वे पार्क में घूम रहे थे। वहां फैजान अपनी प्रेमिका के साथ गले में हाथ डालकर बैठा था। इस दौरान कहासुनी हुई।

फैजान की प्रेमिका श्याम को थप्पड़ जड़ दिया, जिसके बाद आरोपी फैजान छुरी निकाल कर हमला कर देता है। पुलिस का कहना है कि आरोपी फैजान को गिरफ्तार कर लिया गया है। फैजान की प्रेमिका पर भी हमला करने को लेकर आरोप लगे हैं। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपी फैजान की प्रेमिका पर भी मामला दर्ज किया जाएगा।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us