SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » MP के दमोह में दिल दहलाने वाली वारदात, मां के सामने कार से कुचलकर बेटे की हत्या

MP के दमोह में दिल दहलाने वाली वारदात, मां के सामने कार से कुचलकर बेटे की हत्या

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल ;-   Damoh Murder Case: दमोह में एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक युवक की उसके ही मोहल्ले के युवक ने कार से रौंदकर हत्या कर दी। मामूली विवाद के चलते हुई इस वारदात में आरोपी ने युवक को अपनी मां के सामने ही कुचल दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

 दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत शुक्रवार की रात मामूली विवाद पर कार सवार आरोपी ने मां के सामने ही बेटे की कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। घटना के संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक एचआर पांडे ने बताया कि कोतवाली थाना अंतर्गत शुक्रवार की रात पठानी मोहल्ले में राकेश रैकवार की अकील खान के पिताजी से चिकन खरीदने की बात को लेकर मामूली विवाद हो गया।

इसी बात से नाराज होकर अकील खान ने रात में राकेश रैकवार उम्र 40 वर्ष की उसकी मां के सामने ही कार से कुचलकर हत्या कर दी। इस संबंध में राकेश रैकवार के भाई बबलू ने बताया कि शुक्रवार शाम को चिकन खरीदते वक्त राकेश की आरोपी अकील के पिता से कहासुनी हुई थी।इसके बाद रात करीब 9 बजे राकेश अपनी मां को इलाज के लिए बाइक से लेकर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अजमेरी गार्डन के पास अकील खान ने उसकी बाइक को टक्कर मारी। इससे राकेश और मां गिर पड़े। आरोपी ने इसके बाद राकेश को कार से रिवर्स करके बार-बार कुचला, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

जानबूझकर बेटे को कुचला

राकेश की मां नन्ही बाई ने बताया कि वह इलाज के लिए बेटे के साथ निकली थी। बाइक से गिरने के बाद आरोपी जानबूझकर बेटे को कुचलता रहा। मैं दौड़कर घर से दूसरे बेटे को बुलाने गई, जब लौटी तो बेटा खून से लथपथ पड़ा था और आरोपी भाग चुका था।

घटना की जानकारी लगते ही नगर पुलिस अधीक्षक एचआर पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि परिजन के बयान और घटनास्थल की जांच के बाद हत्या की पुष्टि हुई है। आरोपी अकील खान के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। घटना में इस्तेमाल कार को जब्त कर ली है।

अजमेरी गार्डन में एक कैमरा लगा हुआ था जिसके फुटेज देखे जा रहे हैं। बताया जा रहा है आरोपी अकील और युवक का परिवार एक ही मोहल्ले में रहता है। दोनों एक दूसरे को बखूबी जानते थे। राकेश रैकवार का परिवार मछली पकड़ने का काम करता है। इसी से परिवार का भरण पोषण होता है। वहीं आरोपी अकील खान एक गैस एजेंसी में काम करता है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us