SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » MP Teacher Bharti 2025: प्राथमिक शिक्षकों की 13,089 पदों पर होगी भर्ती, 18 जुलाई से 1 अगस्त तक होंगे आवेदन

MP Teacher Bharti 2025: प्राथमिक शिक्षकों की 13,089 पदों पर होगी भर्ती, 18 जुलाई से 1 अगस्त तक होंगे आवेदन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल ;-     अधिसूचना के मुताबिक, स्कूल शिक्षा विभाग के प्राथमिक शिक्षकों के 10 हजार 150 पद और जन जातीय कार्य विभाग में दो हजार 939 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए पात्र अभ्यर्थी 18 जुलाई से एक अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। वहीं आवेदन पत्र में संशोधन 18 जुलाई से छह अगस्त किया जा सकेगा। परीक्षा आरंभ करने की संभावित तिथि 31 अगस्त बताई गई है।

 भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्राथमिक शिक्षकों के 13 हजार 89 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने शुक्रवार को प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा की अधिसूचना, समय-सारणी और नियम पुस्तिका जारी कर दी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 18 जुलाई से एक अगस्त तक चलेगी। इस भर्ती प्रक्रिया में बीएड डिग्री धारियों को पात्र नहीं माना गया है।

18 जुलाई से 1 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन

अधिसूचना के मुताबिक, स्कूल शिक्षा विभाग के प्राथमिक शिक्षकों के 10 हजार 150 पद और जन जातीय कार्य विभाग में दो हजार 939 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए पात्र अभ्यर्थी 18 जुलाई से एक अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। वहीं आवेदन पत्र में संशोधन 18 जुलाई से छह अगस्त किया जा सकेगा। परीक्षा आरंभ करने की संभावित तिथि 31 अगस्त बताई गई है। इस चयन परीक्षा के लिए वहीं अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिन्होंने ईएसबी द्वारा आयोजित प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ष 2020 और 2024 में निर्धारित प्रतिशत के साथ अर्हता हासिल किया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us