SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » Gwalior Railway Station: ट्रेन से रेस लगाने कार लेकर प्लेटफार्म पर पहुंचा युवक, पत्नी के मायके जाने से था नाराज

Gwalior Railway Station: ट्रेन से रेस लगाने कार लेकर प्लेटफार्म पर पहुंचा युवक, पत्नी के मायके जाने से था नाराज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल ;-  Car in Gwalior Railway Station: ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर एक युवक ने अपनी कार दौड़ाई, जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। युवक की पत्नी के मायके जाने से नाराजगी के चलते उसने यह कदम उठाया। जीआरपी टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़ लिया और कार को प्लेटफार्म से हटाया।

 ग्वालियर ;- नशे की हालत में लोगों से ‘आज तेरा भाई गाड़ी चलाएगा’ वाला डॉयलाग तो आपने बहुत सुना होगा, लेकिन ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर जो हुआ उससे सभी हैरान रह गए। ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक एक पर बुधवार की देर रात एक युवक शराब के नशे में ट्रेन से रेस लगाने के लिए कार चढ़ा दी। स्टेशन पुनर्विकास कार्य के चलते प्लेटफार्म तक बैकहो लोडर जैसी बड़ी मशीनों के आवागमन के लिए आफिसर रेस्ट हाउस के पास से रास्ता बनाया गया है। युवक उसी रास्ते से कार लेकर प्लेटफार्म तक आ गया।

प्लेटफार्म पर कार पहुंचते ही यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। आरपीएफ के जवानों ने युवक को पकड़कर कार को प्लेटफार्म से हटाया। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसकी शराब पीने की आदत से नाराज होकर पत्नी मायके चली गई है। इसी गुस्से में वह कार लेकर प्लेटफार्म पर आ गया था। युवक के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us