श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल ;- Harda News:- मध्य प्रदेश के हरदा जिले के छीपाबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम मांदला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। छोटे भाई ने बड़े भाई को मोबाइल दिया था, जिसे वापस मांगने पर बड़ा भाई आक्रोशित हो गया और डंडे से पिटाई कर दी, जिससे छोटे भाई की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हरदा ;- छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को मोबाइल दिया। लेकिन वापस देने का कहने पर बड़ा भाई आक्रोशित हो गया। उसने डंडे से छोटे भाई की पिटाई करना शुरू कर दिया। इसमें छोटे भाई की जान चली गई। वारदात के बाद बड़ा भाई मौके से फरार हो गया।
घटना हरदा जिले के छीपाबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम मांदला की है। छीपाबड़ थाना पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी दिनेश रावत ने बताया कि गुरुवार रात करीब 11.30 बजे राजा कोरकू पिता मन्नू ने अपने बड़े भाई राजू पिता मन्नू को मोबाइल चलाने के लिए दिया। इसके कुछ देर बाद मोबाइल वापस मांगा।







