SUBSCRIBE NOW

Home » अन्य » दोस्त बनाते रहे वीडियो, भोपाल के कलियासोत डैम में आंखों के सामने डूबा केमिकल साइंटिस्ट

दोस्त बनाते रहे वीडियो, भोपाल के कलियासोत डैम में आंखों के सामने डूबा केमिकल साइंटिस्ट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल  ;-  Kaliasot Dam Bhopal: भोपाल के कलियासोत डैम पर एक दुखद घटना में 32 वर्षीय केमिकल साइंटिस्ट वैंकटेश विशाल नायडू की पानी में डूबने से मौत हो गई। वह अपने तीन दोस्तों के साथ डैम पर घूमने आया था और वीडियो बनाते समय पानी में डूब गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर

 भोपाल। भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र के कलियासोत डैम के 13 नंबर गेट पर मंगलवार सुबह सवा नौ बजे के करीब 32 वर्षीय केमिकल साइंटिस्ट वैंकटेश विशाल नायडू की पानी में डूबने से मौत हो गई। वह अपने तीन दोस्तों के साथ सुबह-सुबह घूमने के लिए पहुंचा था।

घटना के समय चारों दोस्त डैम के पानी में नहाते समय हंसी-मजाक कर एक वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान वैंकटेश पानी में तैरते-तैरते किनारे पर आकर डूब गया। पूरी घटना वीडियो में कैद हो गई। जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला।

पांच साल तक फ्रांस में ही काम किया

रातीबड़ थाने के एसआइ ओपी रघुवंशी ने बताया कि प्रीमियर आर्चेट पीपुल्स माल के पीछे रहने वाला वैंकटेश विशाल नायडू फ्रांस की एक मल्टीनेशनल कंपनी में केमिकल साइंटिस्ट था और डाटा कलेक्शन पर काम करता था। पांच साल पहले तक वह फ्रांस में ही काम करता था।कोरोना संक्रमण के समय वह भारत अपने मां और पिता के पास आकर रहने लगा था, तब से उसका वर्क फ्रॉम होम चल रहा था। वह अपने मां और पिता का इकलौता बेटा था। वैंकटेश के पिता भूगर्व विभाग में भू-वैज्ञानिक रह चुके हैं। युवक की एक बहन है, जो शादी के बाद से दुबई में अपने परिवार के साथ रहती है।

पुलिस ने बताया कि वैंकटेश विशाल नायडू अपने दोस्त निशांत शर्मा, ऋत्विक शर्मा, मोहम्मद कासिम उर्फ अहमद के साथ कलियासोत डैम पर घूमने के लिए आया था। जहां थोड़ी देर घूमने के बाद दोस्त कलियासोत डैम के 13 नंबर गेट के पास पानी में नहाने उतर गए। नहाने के दौरान वैंकटेश किनारे पर खड़ा था, तभी एक दोस्त वीडियो बनाने लगा। उसी दौरान वैंकटेश तैरने लगा, दोस्तों का कहना है कि उसे तैरना अच्छी तरह से आता था।

थम गई सांसें

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि डैम के पानी में किनारे से करीब दस फीट दूर तैरने के बाद वैंकटेश वापस किनारे पर आ गया था, जहां उसका एक दोस्त खड़ा था। उसने सहारा देकर उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह अचानक से पानी में नीचे चला गया। दोस्तों ने मदद के लिए आसपास आवाज लगाई। पुलिस ने सूचना मिलते ही गोताखोरों को बुलाया। जब तक वैंकटेश को पानी से निकाला गया, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

अक्सर आते थे डैम पर

वैंकटेश और उसके दोस्त अक्सर डैम पर घूमने आते थे। आसपास के लोग उन्हें अच्छी तरह से जानते थे। लोगों ने बताया कि ये लोग काफी समय डैम पर बिताते थे।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us