SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » ईश्वर के प्रति ऐसी आस्था, मौत के अलगे दिन तक हाथ से नहीं छूटा कमल

ईश्वर के प्रति ऐसी आस्था, मौत के अलगे दिन तक हाथ से नहीं छूटा कमल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:    इंदौर जिले के खुडैल थाना इलाके के पैड़मी गांव में मुहाड़ा घाट तालाब में डूबने से उज्जैन निवासी वैभव जोशी की मौत हो गई। वे धर्म विज्ञान शोध संस्थान के डायरेक्टर थे। वैभव अपने दोस्तों के साथ देवास से वापस लौटते समय तालाब पर रुके थे और कमल के फूल लेने उतरे थे।

 इंदौर। धर्म विज्ञान शोध संस्थान उज्जैन के निदेशक वैभव जोशी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दोस्तों के साथ शराब पार्टी करने आए वैभव कमल के फूल तोड़ने के लिए तालाब में उतरे थे। फूल तोड़कर लौटते समय दलदल और कमल की बेल में फंस गए और वहीं डूब गए। जब उनका शव निकाला गया तो हाथ में कमल का फूल था, वो भगवान को कमल का फूल चढ़ाना चाहते थे।

खुड़ैल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करवाया है। कंपेल चौकी प्रभारी सत्येंद्रसिंह सिसोदिया के मुताबिक घटना शनिवार शाम छह बजे ग्राम पेडमी स्थित मुहाड़ा घाट तालाब की है। रविशंकर नगर उज्जैन निवासी 45 वर्षीय वैभव जगदीश जोशी शनिवार को दोस्त शैलेंद्र और रितेश के साथ पार्टी करने आए थे।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us