SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » वाराणसी में Sonam Raghuvanshi का जीते जी पिंडदान, महिलाएं बोलीं- पति को मारा, नर्क में भी जगह नहीं मिलेगी

वाराणसी में Sonam Raghuvanshi का जीते जी पिंडदान, महिलाएं बोलीं- पति को मारा, नर्क में भी जगह नहीं मिलेगी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:   वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर रघुवंशी समाज की महिलाओं ने इंदौर निवासी सोनम रघुवंशी का जीवित पिंडदान कर उसे समाज से बहिष्कृत कर दिया। आरोप है कि सोनम ने अपने पति की हत्या की। महिलाओं ने गंगा में पोस्टर न बहाकर उसे जलाया और नर्क भेजने की कामना की।

वाराणसी। वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर रघुवंशी समाज की महिलाओं ने इंदौर निवासी सोनम रघुवंशी का जीते जी पिंडदान कर दिया। उन्होंने कहा कि पति को मारने वाली इस महिला को नर्क में भी जगह नहीं मिलेगी।

महिलाओं ने सोनम रघुवंशी का पिंडदान कर पोस्टर को गंगा में नहीं बहाया। उसको आग लगा दी। उनका मानना था कि इसको गंगा में बहाया, तो वह अपवित्र हो जाएंगी। अपने पति को मारने वाली को समाज में रखना गलत होगा। ऐसा कृत्य करने वाली को समाज से बाहर करना सही फैसला होगा। इसको नर्क में भी जगह नहीं मिलेगी।

naidunia_image

घाट पुरोहित से पूछा गया कि क्या जीवत व्यक्ति का पिंडदान हो सकता है, तो उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में मृत व्यक्ति का ही पिंडदान होता है। इस बावजूद भी कोई व्यक्ति दंडी स्वामी है या फिर समाज से बहिष्कृत है, तो उसका जीवित पिंडदान किया जा सकता है।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us