श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -: खंडवा रोड़ पर बुधवार देर रात सड़क हादसे में नीट के छात्र की मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ घुमने गया था। घुमते हुए आपस में रेस लगाने लगे और उनकी गाड़ियां आपस में टकरा गई। हादसे में तीन युवकों को चोट आई है।
इंदौर। खंडवा रोड़ पर बुधवार देर रात सड़क हादसे में नीट के छात्र की मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ घुमने गया था। घुमते हुए आपस में रेस लगाने लगे और उनकी गाड़ियां आपस में टकरा गई। हादसे में तीन युवकों को चोट आई है। तेजाजी नगर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। तेजाजी नगर में सड़क हादसे में तीन दिन में तीसरी मौत है।
नीट की तैयारी कर रहा था अशोक
टीआइ देवेंद्र मरकाम के मुताबिक घटना खंडवा रोड़ स्थित पावर हाऊस के सामने की रात करीब तीन बजे की है।सेंधवा निवासी 22 वर्षीय अशोक पुत्र हरचंद सोलंकी की मौत हुई है। जबकि उसके दोस्त गोविंद बड़ोले (चाचरिया), गोकुल बघेल और मोतीलाल को चोट आई है। टीआइ के मुताबिक अशोक नीट की तैयारी कर रहा था।
सिर में चोट लगने से अशोक की मौत
रात करीब तीन बजे वह दोस्तों के साथ घुमने गया था। दो बाइक पर दो-दो युवक बैठे थे। चारों घुमते हुए बायपास की ओर जा रहे थे। बातचीत करते हुए आपस में रेस लगाने लगे। गाड़ियां असंतुलित होकर आपस में टकरा गई। सिर में चोट लगने से अशोक की मौत हो गई। उसके पिता की 2018 में हार्ट अटैक के कारण मौत हो चुकी है।







