SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » क्या Sonam Raghuvanshi को बचाने के लिए वकील करेंगे भाई गोविंद?… बोले- फोन तो बहुत आ रहे हैं

क्या Sonam Raghuvanshi को बचाने के लिए वकील करेंगे भाई गोविंद?… बोले- फोन तो बहुत आ रहे हैं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:     Sonam Raghuvanshi Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद रघुवंशी का कहना है कि उन्हें रोज वकीलों के फोन आ रहे हैं। गोविंद ने कहा कि जब तक पुलिस की जांच पूरी नहीं हो जाती और वो खुद सोनम से मिल नहीं लेते, तब तक वो किसी भी वकील से बात नहीं करेंगे। सोनम और अन्य आरोपी मेघालय की जेल में हैं।

इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद रघुवंशी का कहना है कि उन्हें रोज वकीलों के फोन आ रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक पुलिस की जांच पूरी नहीं हो जाती और वो खुद सोनम से मिल नहीं लेते तब तक वो इस मामले में किसी भी वकील से कोई बात नहीं करेंगे।

सोनम रघुवंशी, राज कुशवाह और हत्या के अन्य आरोपी मेघालय की जेल में हैं। इंदौर से शिलांग गए राजा और सोनम 23 मई को गायब हो गए थे। इसके बाद 2 जून को राजा रघुवंशी का शव मिला था फिर 9 जून को सोनम यूपी के गाजीपुर में एक ढाबे पर मिली थी।

10 से 15 वकीलों के कॉल रोज आ रहे

naidunia_image

गोविंद का कहना है कि सोनम की ओर से केस लड़ने के लिए उन्हें रोजाना कई वकीलों के फोन कॉल आ रहे हैं। रोज 10 से 15 वकील उन्हें फोन कर सोनम का केस लड़ने की बात कह रहे है, लेकिन गोविंद अभी सभी से कुछ इंतजार करने की बात कह रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक वो सोनम से बात नहीं कर लेते तब तक किसी वकील को हायर नहीं करेंगे।

सोनम से मिलकर ही कोई फैसला लूंगा

गोंविद का कहना है कि मैंने अपनी ओर से किसी भी वकील से बात नहीं की है और ना ही में किसी वकील की खोज कर रहा हूं जो सोनम का केस लड़े। मैं बस यही चाहता हूं कि सोनम से मिलूं। अभी पुलिस जांच की वजह से उससे मुलाकात करना ठीक नहीं है। जब जांच पूरी हो जाएगी, तब मैं उससे मिलना चाहूंगा। इसके के बाद मैं कोई फैसला लूंगा।

naidunia_image

सोनम का पिंडदान

राजा रघुवंशी का परिवार सोनम के जीवित होते हुए भी उसका पिंडदान करना चाहता हैं। इस पर गोविंद ने कहा कि मेरा परिवार उनके इस फैसले के लिए साथ है। उन्होंने कहा कि अगर राजा का परिवार सोनम का पिंडदान करना चाहता हैं तो वह कर सकता है, उन्हें इसका पूरा अधिकार है। इस दौरान हम भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। परंपरा यह कहती है कि पिंडदान परिवार के लोग करते हैं, तो वे यह कर सकते हैं।

राजा के परिवार को लौटा दिए थे सारे गहने

गोविंद का कहना है कि उन्होंने राजा के परिवार को सारे गहने लौटा दिए थे, जो राजा के परिवार ने सोनम को दिए थे। इसमें केवल एक चेन ही बची थी, जो पुलिस के पास है। जांच पूरी होने के बाद वो पुलिस के पास से इस चेन को ले सकते हैं। हमारी तरफ से सभी चीजे उन्हें वापस लौटा दी गईं थीं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us