श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -: भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS Bhopal) भोपाल ने मध्य भारत की पहली कृत्रिम जबड़ा प्रत्यारोपण सर्जरी सफलतापूर्वक की गई है। इस सर्जरी में एक खास तरह के कंप्यूटर से बने टाइटेनियम इम्प्लांट का इस्तेमाल किया गया, जिसने एक 62 वर्षीय महिला को नया जीवन दिया है। यह सर्जरी पूरी तरह से कंप्यूटर की मदद से प्लान की गई थी, जो मरीजों के लिए बेहतर और सटीक सर्जरी की दिशा में एक बड़ा कदम है। सर्जरी के बाद महिला मरीज की हालत में शानदार सुधार देखा गया है। अब वे बिना किसी परेशानी के बोल पा रही हैं और भोजन भी कर पा रही हैं।







