SUBSCRIBE NOW

Home » Uncategorized » दिव्‍यांग किशोरी से दरिंदगी, पेट दर्द से खुला राज, छह माह की गर्भवती निकली पीड़िता

दिव्‍यांग किशोरी से दरिंदगी, पेट दर्द से खुला राज, छह माह की गर्भवती निकली पीड़िता

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

      श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:      रीवा के जवा थाना क्षेत्र में 17 वर्ष दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। किशोरी का शारीरिक शोषण कई महीनों से चल रहा था, लेकिन जब वह छह माह की गर्भवती हुई, तब इसका पता चला। पीड़िता मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही है और संजय गांधी अस्पताल में भर्ती है।
  रीवा। जिले के जवा थाना क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसमें एक मानसिक रूप से कमजोर किशोरी को लंबे समय तक हवस का शिकार बनाया गया। किशोरी का शारीरिक शोषण कई महीनों से चल रहा था, लेकिन जब वह छह माह की गर्भवती हुई, तब इसका पता चला। पीड़िता मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही है और फिलहाल संजय गांधी अस्पताल के गायनी वार्ड में भर्ती है।

पड़ोसियों पर संदेह

परिजनों के अनुसार पड़ोस में रहने वाले कुछ युवकों ने किशोरी की कमजोरी का फायदा उठाकर उसे कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया। हालांकि, पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला पंजीकृत कर जांच शुरू की है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

छह महीने बाद खुलासा

बीते दिनों जब किशोरी के पेट में दर्द उठा तो उसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां इलाज में जुटे डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि उनकी बिटिया गर्भवती है। इसके बाद तो परिवार सख्ते में आ गया। जहां एक ओर परिवार के लोगों ने किशोरी को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं दूसरी ओर थाना पहुंचकर अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है. पुलिस के जांच में सामने आया कि वह 6 माह की गर्भवती है।

 

एफआईआर दर्ज, लेकिन आरोपी फरार

परिजनों की शिकायत पर जवा थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है, आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि अज्ञात दो लोगों के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर उनकी तलाश की जा रही है। पीड़िता को तत्काल संजय गांधी अस्पताल के गायनी वार्ड में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us