सीमा सिंह शहडोल -: Saanp Ka Video: मशहूर स्नैक कैचर मुरली वाले हौसला ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि विशाल कोबरा ने एक बिल्ली के बच्चे को निगल लिया है और घर में छिपा है।
Saanp Ka Video: सोशल मीडिया पर सांप पकड़ने के कई वीडियो वायरल होते हैं। आप कई विशाल सांप भी देखे होंगे, जो जिंदा जानवरों को निगल जाते हैं। अब इस बीच एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह काफी हैरान करने वाला है, जिसे देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
आपने अभी तक अजगर को बड़े जानवरों को निगलते हुए देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी किसी कोबरा सांप यानी नाग को किसी बड़े जीव को निगलते देखा है? नहीं तो आप वायरल वीडियो में देख सकते हैं। दरअसल, एक कोबरा सांप ने बिल्ली के बच्चे को ही निगल गया है।
मशहूर स्नैक कैचर मुरली वाले हौसला ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि विशाल कोबरा ने एक बिल्ली के बच्चे को निगल लिया है और घर में छिपा है। सांप को पकड़ने के लिए मुरली वाले हौसला वहां पर पहुंचे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक घर के बेसमेंट में कूड़ा भरा हुआ है और सांप उसमें छिपकर बैठा है। इसके बाद वहां पर मुरली पहुंचते हैं और लोगों की भीड़ लगी है। दिख रहा है कि कूड़े में एक जगह सांप छिपा है और लोगों की आवाज सुनने के बाद धीरे-धीरे रेंगता है। सांप ने बिल्ली के बच्चों को निगल लिया है।
कूड़ा हटाने के बाद सांप दिखाई देता है और फन फैलाकर बैठा है। लोगों की आवाज सुनकर फुंफकार कर रहा है और गुस्से में नजर आ रहा है। मुरली उसे पकड़े लिए उसकी तरफ सांप पकड़ने वाले स्टीक को फेंकते हैं, तो उसे पकड़ने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, काफी मशक्कत के बाद कोबरा को पकड़कर मुरली से घर के बाहर लाते हैं। इसके बाद वह निगले बिल्ली के बच्चे को बाहर उगल देता है। यह वीडियो रूह कंपा देने वाला है।
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को करीब सात करोड़ लोग देख चुके हैं, जबकि 6 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है। वहां पर मौजूद लोगों का कहना है कि उसने दो बच्चों को काट लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके अलावा उसने एक बिल्ली के बच्चे को निगल गया।







