सीमा सिंह शहडोल -: Indian Railway: घटनाक्रम मध्य प्रदेश के जबलपुर का है। यहां विंध्याचल एक्सप्रेस में यात्रियों की टिकट जांची गई, तो अधिकारियों का दिमाग घूम गया। फिलहाल, बुकिंग क्लर्क पर संदेह की सुई घूमी है। जांच की जा रही है। साथ ही यात्रियों से भी अलर्ट रहने को कहा गया है।
जबलपुर, Indian Railway: विंध्याचल एक्सप्रेस में जांच के दौरान फ्लाइंग स्क्वाड ने तीन यात्री को प्लेटफॉर्म टिकट पर यात्रा करते पकड़ा। यात्री की प्लेटफॉर्म टिकट पर हाथ से यात्रा टिकट का विवरण दर्ज किया गया था।
यात्री से पूछने पर उसने नरसिंहपुर स्टेशन से टिकट क्रय करना बताया। जहां, टिकट खिड़की पर बैठे कर्मी को नरसिंहपुर से सोहागपुर का यात्रा शुल्क देना बताया। उसके एवज में यह टिकट मिलना बताया है। इससे बुकिंग क्लर्क पर टिकट में गड़बड़ी करने के संदेह की सुई घूम गई है।
प्लेटफॉर्म टिकट पर हाथ ले लिखा था कहां से कहां जाना है
- गुरुवार को नरसिंहपुर-इटारसी रेलखंड पर विंध्याचल एक्सप्रेस में अचानक यात्रियों का टिकट परीक्षण किया गया। इस दौरान जांच दल को तीन यात्री एक टिकट पर यात्रा करते हुए मिले।
- उस टिकट पर हाथ से यात्रा के आगमन और गंतव्य स्टेशन का कोड, तिथि, यात्री के व्यस्क होने की जानकारी के साथ एक हस्ताक्षर था। परीक्षण करने पर यह प्लेटफार्म टिकट होना पाया गया। इसका मूल्य 10 रुपये है।
- गड़बड़ी का संदेह होने पर जांच दल ने यात्री से पूछताछ की। उसने बताया कि नरसिंहपुर में टिकट खिड़की में बैठे कर्मचारी ने उससे 165 रुपये लिए थे। बदले में यह टिकट दिया था।
- इससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि बुकिंग क्लर्क ने धोखाधड़ी करते हुए यात्री से किराये की प्राप्त राशि 155 रुपये हड़प गया। रेलवे को भी राजस्व की क्षति पहुंचाया। रेल मंडल ने जांच शुरू कर दी है।
सिग्नल फेल, ट्रैक पर थमीं ट्रेनें
इस बीच रेलवे से जुड़ी एक अन्य खबर में जबलपुर-कटनी रेलखंड पर गुरुवार की रात को सिहोरा स्टेशन के पास अचानक सिग्नल फेल इस पर विंध्याचल एक्सप्रेस, अमरकंटक एक्सप्रेस सहित कुछ ट्रेनों को रास्ते में रोक दिया गया। विंध्याचल एक्सप्रेस काफी देर तक सिहोरा से पहले रोक रखी गई। रेलवे की टीम तुरंत तकनीकी समस्या को दूर करने में जुट गई। कुछ देर की कवायद के बाद सिग्नल ठीक हो सकें। इस दौरान कटनी-जबलपुर रेलखंड के बीच ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर कुछ देर तक रोक कर रखा गया। अचानक ट्रेनों को रोके जाने से यात्री को समस्या हुई। गुरुवार को कुछ ट्रेनें अपने समय से विलंब से पहुंची। रानी कमलापति-अगरतला स्पेशल लगभग साढ़े तीन घंटा विलंब से मध्यरात्रि को मुख्य स्टेशन पर पहुंचा।







