SUBSCRIBE NOW

Home » व्यापार » MP Rise 2025: रतलाम में आज औद्योगिक विकास कौशल रोजगार का होगा संगम, मुख्यमंत्री करेंगे युवा उद्यमियों से संवाद

MP Rise 2025: रतलाम में आज औद्योगिक विकास कौशल रोजगार का होगा संगम, मुख्यमंत्री करेंगे युवा उद्यमियों से संवाद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:   मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास, कौशल उन्नयन और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए रतलाम में एमपी राइज 2025 कान्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस कान्क्लेव का शुभारंभ करेंगे और युवा उद्यमियों से संवाद करेंगे। इस दौरान 243 करोड़ रुपये लागत के 16 नवीन औद्योगिक क्षेत्रों का भूमिपूजन और 11 राज्य क्लस्टर्स का लोकार्पण किया जाएगा।

भोपाल, रतलाम। मध्य प्रदेश रीजनल इंडस्ट्री स्किल एंड एम्प्लायमेंट (एमपी राइज 2025) कान्क्लेव का आयोजन शुक्रवार को रतलाम में होगा। औद्योगिक विकास, कौशल उन्नयन और रोजगार सृजन को समर्पित एमपी राइज 2025 कान्क्लेव का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे तथा रीवा, सागर, आलीराजपुर और पीथमपुर में रोजगारमूलक औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे।

इस कान्क्लेव की थीम सफल उद्यमी, समृद्ध उद्योग, समावेशी विकास है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग और तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग की भागीदारी रहेगी। कार्यक्रम का आयोजन औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग द्वारा किया जा रहा है।

तीन बैकों का का सम्मान

मुख्यमंत्री कान्क्लेव में युवाओं को रोजगार के आफर लेटर और उद्योगपतियों को भूमि आवंटन और निवेश परियोजनाओं के लिए आशय पत्र वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री चयनित जिलों के हितग्राहियों से संवाद करेंगे और उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन बैंकों को सम्मानित भी करेंगे।

कान्क्लेव में 243 करोड़ रुपये लागत के 16 नवीन औद्योगिक क्षेत्रों का भूमिपूजन और 11 राज्य क्लस्टर्स का लोकार्पण किया जाएगा। दो लाख से अधिक हितग्राहियों को 2400 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि वितरित की जाएगी।

 

कंपनियों के साथ एमओयू

एमएसएमई विभाग और वालमार्ट एवं ओएनडीसी के साथ एमओयू किए जाएंगे। साथ ही 2,850 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों के आशय पत्र जारी होंगे, जिनसे 5450 से अधिक रोजगार सृजित होने की संभावना है। कान्क्लेव में 2500 से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है, जिनमें एमएसएमई उद्यमी, बैंक प्रतिनिधि, प्रशिक्षित युवा, विभागीय अधिकारी और निवेशक शामिल हैं।

 

100 से ज्यादा स्टाल

मुख्यमंत्री इस अवसर पर कान्क्लेव में लगाई जा रही प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। प्रदर्शनी में स्वरोजगार और उद्यमिता से संबंधित सफलताओं की प्रेरक कहानियां, ओडीओपी/जीआई उत्पादों, एमएसएमई इकाइयों और नवाचार आधारित 100 से अधिक स्टाल होंगे।

कान्क्लेव के अंतर्गत तीन थीमेटिक सत्र होंगे जिनमें निवेश नीति, ईज़ आफ डूइंग बिजनेस, तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास पर चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री कान्क्लेव में विशेष संबोधन देंगे और निवेशकों के साथ वन-टू-वन चर्चा भी करेंगे।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us