SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » UP News: 9 साल पहले हुई थी शादी, 2 बेटियों की मां बनने के बाद पड़ोस के कुंआरे लड़के से हुआ प्यार… पति करता रहा मिन्नतें, फिर भी चली गई

UP News: 9 साल पहले हुई थी शादी, 2 बेटियों की मां बनने के बाद पड़ोस के कुंआरे लड़के से हुआ प्यार… पति करता रहा मिन्नतें, फिर भी चली गई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:   UP News: मामला यूपी के जौनपुर का है। महिला का आरोप है कि पति शराब पीकर मारपीट करता है। यही कारण है कि वह उसके घर छोड़कर मायके चली गई थी। यहां पड़ोस में रहने वाले एक युवक से उसको प्यार हो गया। अब वह हर हाल में उस युवक के साथ रहना चाहती है।

 UP News। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक महिला शादी के नौ साल बाद अपने प्रेमी के साथ चल गई। पति ने महिला को मनाने की खूब कोशिश की। अपनी दो बेटियों की दुहाई देकर उसके आगे मिन्नतें करता रहा, लेकिन महिला का दिल नहीं पसीजा।

पंचातय भी बैठी। पुलिस की मौजूदगी में समाज के लोगों ने भी महिला को समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। मजबूरन पति को हार मानना पड़ी और वह इस बात के लिए राजी हो गया कि पत्नी अपने प्रेमी के साथ रहे।

मंदिर में कर ली शादी, फिर छोड़ा पति का घर

  • जौनपुर की रहने वाली महिला की चोलापुर के दानगंज चौकी क्षेत्र के युवक से 9 साल पहले शादी हुई थी। दोनों की 7 और 4 साल दो बेटियां हैं। इस प्रेम प्रसंग की शुरुआत तीन साल पहले हुई थी, जब महिला मायके गई थी।
  • महिला का आरोप है कि पति शराब पीकर मारपीट करता है। यही कारण है वो ससुराल छोड़कर मायके आ गई थी। यहां पड़ोस में रहने वाले गैर शादीशुदा युवक से उसकी नजदीकियां बढ़ गईं।

 

  • पिछले दिनों पति को इस प्रेम प्रसंग की जानकारी लगी, तो वह पत्नी को लेने पहुंचा। साथ ही पुलिस में आवेदन भी दिया, जिसमें प्रेमी का जिक्र भी किया गया। अब मामले की जांच कर रहे चौकी प्रभारी दानगंज अवनीश मिश्रा ने दोनों पक्षों को बुलाया था।अवनीश मिश्रा ने दोनों पक्षों के साथ ही समाज के कुछ लोगों को भी बुलाया, ताकि महिला को समझाया जा सके। महिला भी पहुंची और सभी ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

    आखिरकार पति को हार मानना पड़ी। उसने पत्नी को प्रेमी के साथ रहने की इजाजत दे दी। इजाजत मिलते ही महिला प्रेमी के साथ चली गई।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us