सीमा सिंह शहडोल -: साइबर ठग ने एक नया तरीका अपनाकर माधौगंज क्षेत्र में रहने वाले 65 वर्षीय बनवारी लाल गुप्ता के वाट्स एप पर आधी रात को अनजान नंबर से एपीके फाइल भेजी गई। जैसे ही उन्होंने इस पर क्लिक किया तो मोबाइल हैक हो गया। करीब एक घंटे में खाते से 1.49 लाख रुपये निकल गए।
ग्वालियर। माधौगंज क्षेत्र में रहने वाले 65 वर्षीय बनवारी लाल गुप्ता के वाट्स एप पर आधी रात को अनजान नंबर से एपीके फाइल भेजी गई। जैसे ही उन्होंने इस पर क्लिक किया तो मोबाइल हैक हो गया। उनके पे-वालेट से लिंक बैंक खातों से रुपये निकल गए। करीब एक घंटे में खाते से 1.49 लाख रुपये निकल गए। जब मोबाइल खोला, तब रुपये निकलने के मैसेज आए। उनकी शिकायत पर माधौगंज थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है।
Apk फाइल से मोबाइल हुआ हैक
माधौगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिंधी कालोनी में रहने वाले 65 वर्षीय बनवारी लाल पुत्र स्वर्गीय भगवानदास गुप्ता व्यापारी हैं। उनके मोबाइल पर रात करीब एक बजे अनजान नंबर से काल आया। फिर वाट्स एप पर एपीके फाइल पहुंची। एपीके फाइल पर जैसे ही क्लिक किया तो उनका मोबाइल बंद हो गया। वह बार-बार मोबाइल चालू करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन मोबाइल चालू नहीं हुआ।
बैंक से साफ हुए 1.49 लाख रुपये
इसके करीब एक घंटे बाद मोबाइल चालू हुआ। तब उनके पंजाब नेशनल बैंक और आइडीबीआइ बैंक के खाते से 1.49 लाख रुपये निकल चुके थे। उन्होंने बैंक खातों को ब्लाक करवाया। रुपया फ्रीज नहीं हो सका। इसके बाद थाने पहुंचकर शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। जब एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की, तब एफआइआर लिखी गई।







