SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » ‘पत्नी कहती है, तुम्हें राजा रघुवंशी बना दूंगी’… इंदौर में शिकायत लेकर पति पहुंचा थाने

‘पत्नी कहती है, तुम्हें राजा रघुवंशी बना दूंगी’… इंदौर में शिकायत लेकर पति पहुंचा थाने

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:    इंदौर के एरोड्रम पुलिस थाने में एक पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। प्रेम नारायण ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी मानसी उसे राजा रघुवंशी की तरह हत्या करने की धमकी दे रही है। प्रेम नारायण का कहना है कि मानसी को दूसरे युवक से प्यार हो गया है।

 इंदौर। बाबू मुरारी कॉलोनी के प्रेम नारायण ने एरोड्रम पुलिस थाने पर पत्नी की शिकायत की है। इसमें उसने पत्नी मानसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने कहा कि पत्नी राजा रघुवंशी की तरह हत्या करने की धमकी दे रही है। मूलतः दमोह निवासी प्रेम देवी अहिल्या एयरपोर्ट पर मशीन ऑपरेटर है।

उसने दो साल पूर्व ही आर्य समाज में मानसी से शादी की थी। प्रेम ने ही एयर होस्टेज के लिए एडमिशन करवाया था। सिटी बस में दीपक नामक युवक से दोस्ती हो गई और दोनों में प्रेम संबंध बन गए। इसके बाद अब पत्नी मानसी मुझे ही धमका रही है। उधर मानसी ने कहा- वह उसके साथ नहीं रहना चाहती। मारपीट करने के कारण उसे छोड़ दिया है।

एयर होस्टेज की ट्रेनिंग दिलवा रहा था

प्रेम नारायण का कहना है कि मैं पत्नी को एयर होस्टेज की ट्रेनिंग दिलवा रहा था, ताकि वो मेरे साथ एयरपोर्ट पर अच्छी नौकरी कर सके। लेकिन वो तो किसी और को ही सिटी बस में दिल दे बैठी। जब उसके अफेयर की बात मुझे पता चली तो आपत्ति जताई, इसके बाद वो मुझे मारने की धमकी देने लगी। वो मुझसे कहती है कि तुम्हारा हाल राजा रघुवंशी की तरह बना दूंगी।

पति ने शिकायत में कहा कि मैं पत्नी की इन धमकियों से परेशान हो गया हूं। मैं अब उसके साथ नहीं रहना चाहता, वो मुझे कभी भी खत्म कर सकती है। पुलिस ने इस मामले में पति की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us