SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » कटनी में शॉर्ट एनकाउंटर : लूट का आरोपी कर रहा था भागने की कोशिश, पुलिस ने पैर में मारी गोली

कटनी में शॉर्ट एनकाउंटर : लूट का आरोपी कर रहा था भागने की कोशिश, पुलिस ने पैर में मारी गोली

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    सीमा सिंह शहडोल -:    Katni Short Encounter: कटनी में पुलिस और लूट के आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी इतवार सिंह बहेलिया घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले का खुलासा करने की तैयारी कर रही है। आरोपी पर लूट, हत्या और चोरी के कई मामले दर्ज हैं।

कटनी। पिछले कुछ समय से नेशनल हाईवे पर हो रहीं लूट की घटनाओं में कटनी पुलिस आरोपियों की तलाश में छतरपुर पहुंची थी। मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर कटनी लाया जा रहा था। इस दौरान उसने भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से आरोपित इतवार सिंह बहेलिया घायल हो गया।

पुलिस ने भागते हुए आरोपी के पैर में गोली मारी और फिर घेराबंदी करके पकड़ लिया। बताया जाता है कि आरोपित इतवार सिंह पर लूट, हत्या, चोरी सहित कई गंभीर मामले मिले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि पूरे मामले का दोपहर तक खुलासा किया जाएगा।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us