SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » लियर में रोड धंसी, शिवपुरी में ट्रैक्टर-ट्रॉली बही:श्योपुर में कई गांवों का संपर्क टूटा; एमपी के भिंड-मऊगंज में सबसे आखिरी में पहुंचा मानसून

लियर में रोड धंसी, शिवपुरी में ट्रैक्टर-ट्रॉली बही:श्योपुर में कई गांवों का संपर्क टूटा; एमपी के भिंड-मऊगंज में सबसे आखिरी में पहुंचा मानसून

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    सीमा सिंह शहडोल -:     मध्यप्रदेश में बारिश का दौर जारी है। शिवपुरी के कुंअरपुर गांव के पास उफनती पुलिया पार कर रहा ट्रैक्टर बह गया। वहां मौजूद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर में सवार चारों लोगों को बचा लिया है। धार जिले के मांडू की खुद नदी में एक युवक की डूबने से मौत हो गई।

 ग्वालियर में बारिश के कारण रोड धंस गई, जिससे एक तलघर ढह गया। आसपास के मकानों में दरारें आ गईं। श्योपुर में खिरखिरी नदी उफान पर आ गई, जिससे कई गांवों का संपर्क टूट गया।

मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के आखिरी बचे 2 जिले- भिंड और मऊगंज में भी मानसून आने की आधिकारिक घोषणा कर दी। अब पूरे प्रदेश में मानसून छा गया है।
आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट अगले कुछ घंटों में 6 जिलों- गुना, शिवपुरी, श्योपुर, रायसेन, विदिशा और नरसिंहपुर में भारी बारिश होने की संभावना है। अशोकनगर, ग्वालियर, मुरैना, दतिया, सागर, भोपाल, नीमच, मंदसौर, राजगढ़, आगर-मालवा, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, टीकमगढ़, निवाड़ी, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, कटनी, सतना, मैहर, रीवा, पन्ना, सीधी, उमरिया, सिंगरौली, जबलपुर, दमोह और सीहोर में भी बारिश और आंधी का अलर्ट है।

पिछले 24 घंटे के दौरान 27 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश हुई। सबसे ज्यादा नर्मदापुरम और मंडला में 2 इंच से ज्यादा पानी गिर गया।

ट्रफ, साइक्लोनिक सकुर्लेशन-लो प्रेशर एरिया एक्टिव सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि वर्तमान में लो प्रेशर एरिया, तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन और दो ट्रफ की एक्टिविटी है। एक ट्रफ प्रदेश के पास से गुजर रही है। इन वजहों से प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी है।

मऊगंज में मानसून आते ही बारिश शुरू मऊगंज जिले में आज मानसून पहुंच गया। इसी के साथ कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। जिले के नईगढ़ी सहित कुछ जगहों पर दोपहर 1:30 बजे से तेज बारिश हो रही है।

भिंड और मऊगंज में भी पहुंचा मानसून मध्यप्रदेश के आखिरी बचे भिंड और मऊगंज जिले में आज मानसून पहुंच गया है। इसे लेकर मौसम विभाग ने आधिकारिक घोषणा कर दी है। अब पूरे प्रदेश में मानसून छा गया है।

शिवपुर में बहे लोगों को ग्रामीणों ने बचाया शिवपुरी जिले के कुंअरपुरा गांव में नदी में बही ट्रैक्टर-ट्रॉली में 4 लोग सवार थे। पटेवरी गांव के रहने वाले विनोद आदिवासी, विमल आदिवासी, पूरन आदिवासी और एक ट्रैक्टर चालक मिट्टी से भरी ट्रॉली लेकर शिवपुरी की ओर जा रहे थे। सभी को ग्रामीणों ने बचा लिया है।

शिवपुरी में ट्रैक्टर बहा

शिवपुरी के कुंअरपुर गांव के पास उफनती पुलिया पार कर रहा ट्रैक्टर बह गया। वहां मौजूद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर में सवार चारों लोगों को बचा लिया है।

 जबलपुर में 11 बजे से रिमझिम

जबलपुर में सुबह 11 बजे से रिमझिम हो रही है। हालांकि मानसून की दस्तक के बाद शहर में कहीं भी तेज बारिश दर्ज नहीं की गई है।

अशोकनगर में लगातार 5 घंटे से बारिश जारी

अशोकनगर में शुक्रवार सुबह 7 बजे से बारिश शुरू हुई जो दोपहर 12 बजे के बाद भी जारी है। लगातार पानी गिरने से छोटे नाले भर गए हैं। बीते 24 घंटे में 31 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।

पन्ना में कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश पन्ना जिले में मानसून के दस्तक देते ही बारिश का दौर शुरू हो गया। लोगों ने छाते निकाल लिए हैं। बीते 24 घंटे में यहां 2.01 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

 टीकमगढ़ में बारिश के बाद पारा 40 से 25 डिग्री पर आया

टीकमगढ़ में आज सुबह से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे के दौरान जिले में 8.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। जिले में 1 जून से लेकर 19 जून तक 1.5 इंच औसत बारिश हो चुकी है। मौसम में आए बदलाव से रात का तापमान 25 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि गुरुवार को दिन का तापमान 40 डिग्री रहा।

श्योपुर की खिरखिरी नदी उफान पर

श्योपुर के कराहल में बीती रात से बारिश जारी है, इससे खिरखिरी नदी उफान पर आ गई है। पुलिया पर पानी आने से 6 से ज्यादा गांव का संपर्क टूट गया है।

इंदौर में बूंदाबांदी

इंदौर में दोपहर 12 बजे कही-कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई। यहां बादल छाए हुए हैं।

छिंदवाड़ा में रुक-रुककर बारिश

छिंदवाड़ा में सुबह से बारिश का दौर जारी है।

गुरुवार शाम भी तेज पानी गिरा था, जिसके बाद रात को कुछ समय के लिए बारिश रुकी। फिर शुक्रवार सुबह से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है।

 निवाड़ी के ओरछा में भी बारिश

निवाड़ी जिले के ओरछा में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। सड़कों पर पानी भर गया है। मौसम में ठंडक घुल गई है।
नरसिंहपुर में सुबह 5 बजे से गिर रहा पानी नरसिंहपुर जिले में शुक्रवार तड़के करीब 5 बजे से झमाझम बारिश का दौर जारी है। लंबे समय से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, आज का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री मापा गया है।

सीहोर में रुक-रुककर बारिश जारी

सीहोर जिले में आज मानसून सक्रिय है और बुधनी में 58, भेरूंदा में 32, रहटी में 24, सीहोर में 13.2, श्यामपुर में 19, आष्टा में 7, जावर में 3, इछावर में 10 एम बारिश दर्ज हुई। इस साल अब तक सीहोर जिले में 56.1 एमएम हो चुकी है, जबकि पिछले साल इसी समय अवधि में 35.2 एमएम बारिश दर्ज हुई थी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us