SUBSCRIBE NOW

Home » मनोरंजन » Rahul Gandhi Birthday: 55 साल के हुए राहुल गांधी, पीएम मोदी ने भी दी जन्मदिन की बधाई, लेकिन एमके स्टालिन के मैसेज ने जीता दिल

Rahul Gandhi Birthday: 55 साल के हुए राहुल गांधी, पीएम मोदी ने भी दी जन्मदिन की बधाई, लेकिन एमके स्टालिन के मैसेज ने जीता दिल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    सीमा सिंह शहडोल -:   Happy Birthday Rahul Gandhi: राहुल गांधी के साथ भाजपा नेताओं के भले ही वैचारिक मतभेद हों, लेकिन पीएम मोदी के साथ ही उनकी कैबिनेट के वरिष्ठ साथियों ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा है।

 (Happy Birthday Rahul Gandhi)। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 19 जून को 55वां जन्मदिन है। राहुल गांधी को देशभर से बधाइयां मिल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सहित पक्ष-विपक्ष के तमाम नेताओं ने बधाई दी है।

इस बीच, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का बधाई संदेश चर्चा में हैं। स्टालिन ने राहुल को ब्रदर इन आइडियल्स बताया है। स्टालिन ने एक्स पर लिखा, मेरे आदर्श भाई राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, जो खून से नहीं, बल्कि विचार, दृष्टि और उद्देश्य से बंधे हैं। आप एक उज्जवल भारत की ओर हमारे अभियान में दृढ़ रहें और साहस के साथ नेतृत्व करें। जीत हमारी होगी।

Happy Birthday Rahul Gandhi: विभिन्न नेताओं के बधाई संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी को उनके 55वें जन्मदिन पर बधाई दी। पीएम मोदी ने एख्स पर लिखा- लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को उनके जन्मदिन की बधाई। ईश्वर उन्हें लंबी और स्वस्थ जिंदगी दे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई। ईश्वर उन्हें अच्छा स्वास्थ्य और लंबी आयु प्रदान करे।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर राहुल गांधी को शुभकामनाएं दीं। गडकरी ने लिखा, लोकसभा में विपक्ष के नेता और उत्तर प्रदेश के रायबरेली से लोकसभा सांसद राहुल गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। यह अवसर खुशियां लेकर आए और आने वाला साल स्वास्थ्य और समृद्धि से भरा हो।

कमल हासन ने भी कांग्रेस नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, आप एकता, करुणा और साहस के मार्ग पर चलते रहें – उसी शांत संकल्प और दृढ़ता के साथ जो आपको परिभाषित करती है।

भाजपा नेता नवीन जिंदल भी ने आने वाले वर्ष को स्वास्थ्य और समृद्धि से भरा होने की कामना की। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने लोगों और नेतृत्व के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए कांग्रेस नेता की सराहना की। अशोक गहलोत, सचिन पायलट और शत्रुघ्न सिन्हा सहित कई अन्य नेताओं ने भी अपनी शुभकामनाएं दीं।

उत्तर प्रदेश में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा – राहुल गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व सौहार्दपूर्ण, समावेशी, समायोजनकारी समग्र सामाजिक-राजनीतिक सक्रियता के लिए शुभकामनाएं

राहुल के बर्थडे पर दिल्ली में जॉब फेयर

इस बीच, भारतीय युवा कांग्रेस के नेताओं के राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर नई दिल्ली में नौकरी मेला आयोजित किया है।यह नौकरी मेला 19 जून को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। युवा कांग्रेस ने कहा कि इस नौकरी मेले में 100 से अधिक कंपनियां और बहुराष्ट्रीय कंपनियां आएंगी, जो लोगों को 5000 से अधिक नौकरियां प्रदान करेंगी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us