SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » Indore-Ghaziabad Flight: 20 जुलाई से इंदौर-गाजियाबाद के बीच शुरू होगी डायरेक्ट फ्लाइट

Indore-Ghaziabad Flight: 20 जुलाई से इंदौर-गाजियाबाद के बीच शुरू होगी डायरेक्ट फ्लाइट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:    इंडिगो एयरलाइन्स की ओर से 20 जुलाई से इंदौर से गाजियाबाद के बीच सीधी उड़ान शुरू की जा रही है। फ्लाइट गाजियाबाद से इंदौर आकर वापस गाजियाबाद जाएगी। उड़ान शुरू करने की घोषणा के साथ ही इसकी बुकिंग शुरू हो गई है।
 इंदौर: इंदौर से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लिए सफर करने वाले यात्रियों को अब सीधी हवाई यात्रा का लाभ मिल सकेगा। इंडिगो विमान कंपनी की ओर से 20 जुलाई से इंदौर से गाजियाबाद (यूपी) के बीच सीधी उड़ान शुरू की जा रही है। यह उड़ान गाजियाबाद से इंदौर आकर वापस गाजियाबाद जाएगी। विमान कंपनी ने उड़ान शुरू करने की घोषणा करते हुए इसकी बुकिंग शुरू कर दी है।

यह रहेगा शेड्यूल

  • गाजियाबाद-इंदौर :- फ्लाइट 6ई 2558 गाजियाबाद से दोपहर 2.10 बजे रवाना होकर दोपहर 3.30 बजे इंदौर पहुंचेगी।
  • इंदौर-गाजियाबाद :- फ्लाइट 6ई 2559 इंदौर से शाम 4 बजे होगी और शाम 5.20 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी।

 

बता दें कि यह फ्लाइट दिन में एक बार ही उड़ान भरेगी। फ्लाइट 6ई 2558 गाजियाबाद से दोपहर 02:10 बजे उड़ान भरेगी। वहीं इंदौर से शाम 4 बजे उड़ान भरेगी। इस फ्लाइट से शुरू होने से अब यात्रियों को इंदौर से गाजियाबाद जाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। साथ ही उनका समय भी बचेगा।

चार दिन में 13 हजार यात्रियों ने भरी उड़ान

इंदौर एयरपोर्ट पर रनवे का सुधार कार्य किया जा रहा है और इसके लिए रात में 8 घंटे उड़ानें पूरी तरह से बंद की गई हैं। एयरपोर्ट पर 16 घंटे ही उड़ानें संचालित की जा रही हैं। बावजूद जून माह में चार दिन में 13 हजार से अधिक यात्रियों ने हवाई सफर किया। एक जून को 13244, तीन को 13122, छह को 13389 और 15 जून को 13170 यात्रियों ने सफर किया। एयरपोर्ट 24 घंटे संचालित होने पर यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा।

इंदौर से शारजाह जाने वाली उड़ान हुई कैंसल

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से शारजाह के लिए एकमात्र अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालित होती है। इस उड़ान को गुरुवार को निरस्त कर दिया गया है। ईरान-इजराइल युद्ध के कारण उड़ान को निरस्त किया गया है। इस सप्ताह यह दूसरी बार है, जब उड़ान को निरस्त किया गया है। इससे शारजाह जाने के लिए बुकिंग करवा चुके यात्रियों को परेशान होना पड़ा।

ईरान-इजराइल के बीच जारी युद्ध के कारण दोनों देशों के वायु क्षेत्र में उड़ानें संचालित नहीं हो रही हैं। ऐसे में दुनियाभर के विमान दुबई और शारजाह पहुंच रहे हैं। विमानों की बढ़ती संख्या के कारण इंदौर से संचालित होने वाली शारजाह उड़ान प्रभावित हुई है।

आपरेशन कारणों से उड़ान को 19 जून को निरस्त कर दिया गया। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने यात्रियों को उड़ान निरस्त होने की सूचना भेज दी थी। एयरलाइंस कंपनी के प्रतिनिधि का कहना है कि यात्रियों को री-बुकिंग या रिफंड का विकल्प दिया गया है। गौरतलब है कि 17 जून को भी उड़ान को ऑपरेशन कारणों के कारण निरस्त कर दिया गया था।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us