SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम रघुवंशी और तीनों आरोपियों को लेकर मौके पर पहुंची शिलांग पुलिस, सीन रीक्रिएट किया जाएगा

Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम रघुवंशी और तीनों आरोपियों को लेकर मौके पर पहुंची शिलांग पुलिस, सीन रीक्रिएट किया जाएगा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:    Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच में मंगलवार का दिन बहुत अहम होने जा रहा है। शिलांग पुलिस अब आरोपियों को क्राइम स्पॉट पर लेकर पहुंची है।

शिलांग (Raja Raghuvanshi Murder Case)। राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi) सहित अन्य आरोपियों की रिमांड का मंगलवार को छठा दिन है। स्थानीय अदालत में सोनम के साथ ही राज कुशवाह, हत्या में शामिल विशाल, आकाश और आनंद को आठ दिन की रिमांड पर भेजा था।

मंगलवार पुलिस सभी आरोपियों को लेकर उस स्थान पर पहुंची, जहां वारदात को अंजाम दिया गया था। यहां सीन रीक्रिएट किया जाएगा, ताकि हत्याकांड की बारिकियों को समझा सके और सबूत के तौर पर कोर्ट में पेश किया जा सके।

6 दिन से आरोपियों से पूछताछ, निकल कर आए कई एंगल

पुलिस आरोपियों से 6 दिन से अलग-अलग तरह से पूछताछ कर रही है। इस दौरान तरह-तरह की बातें सामने आईं। हालांकि शिलांग पुलिस की ओर से यह भी कहा गया कि उन्हें सोनम की बातों पर भरोसा नहीं हो रहा है।

यह भी पता चला कि सोनम अपने प्रेमी राज कुशवाह को मास्टरमाइंड बता रही है, जबकि राज, सोनम को। इस दौरान सोनम के परिवार के सदस्यों के नाम भी सामने आए।

यही कारण है कि शिलांग पुलिस ने सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी को तलब किया है। उसे शिलांग बुलाकर पूछताछ की जाएगी। जरूरी हुआ तो सोनम के साथ आमना-सामना भी करवाया जाएगा।

आगे क्या… सोनम को लाया जाएगा इंदौर

शिलांग में जांच पूरी होने के बाद सोनम को इंदौर लाने की तैयारी है। इंदौर में बुधवार को राष्ट्रपति का दौरा है। इसके अगले दिन सोनम को यहां लाया जा सकता है। पूरे मामले में यह जांच का यह हिस्सा बहुत अहम हो सकता है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us