SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » Vijay Rupani News: हर शव में साहब को खोजता रहा विजय रूपाणी का निजी सुरक्षा अधिकारी… पहले भी एक सदस्य को खो चुका है परिवार

Vijay Rupani News: हर शव में साहब को खोजता रहा विजय रूपाणी का निजी सुरक्षा अधिकारी… पहले भी एक सदस्य को खो चुका है परिवार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल -:   Vijay Rupani News: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी उन लोगों में शामिल है, जिन्होंने अहमदाबाद विमान हादसे में अपनी जान गंवाई है। रूपाणी अपनी पत्नी और बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे। उनका एक बेटा अमेरिका में रहता है।

अहमदाबाद (Vijay Rupani)। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर छोड़कर उनका निजी स्टाफ निकलने ही वाला था कि अचानक खबर मिली कि एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। उनका निजी सुरक्षा अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचा और विमान के मलबे से निकल रहे हर एक शव को देख अपने साहब की पहचान करने की कोशिश करते नजर आया।

जो शव मलबे से निकल रहे थे, वे जले हुए थे। गौरतलब है कि विजय रूपाणी भी इसी विमान में सवार होकर लंदन जा रहे थे। इस हादसे में उनकी मौत की पुष्टि हो चुकी है।

naidunia_image

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us