SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » MP में गाडरवारा के मैरिज गार्डन में करंट से तीन मजदूरों की मौत, 4 गंभीर घायल

MP में गाडरवारा के मैरिज गार्डन में करंट से तीन मजदूरों की मौत, 4 गंभीर घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:   Narsinghpur News: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में एक मैरिज गार्डन में बिजली कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। करंट लगने से तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रशासन ने घायलों को अस्पताल भेजा और मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की।
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में जमाडा रोड स्थित श्री पैलेस मैरिज गार्डन में शुक्रवार को बिजली कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। करंट लगने से तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक इंदौर निवासी व दो स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं।

हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर

इस दर्दनाक घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्रशासन ने घायलों को त्वरित इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

 

मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने जताया शोक

naidunia_image

परिवहन एवं शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगतों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने बताया कि इस घटना की जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को दी गई है और पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दिलाने का आग्रह किया गया है।

 

मृतकों के परिजनों को 50 हजार की आर्थिक मदद

ADVERTISEMENT

Jagran2

हादसे में मृत तीन मजदूरों के परिजनों को प्रशासन ने तुरंत 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई है। वहीं घायलों को 20 हजार रुपये की सहायता उपलब्ध कराई गई है।

 

जांच की मांग

मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने प्रशासन से इस हादसे की उचित जांच कराने की मांग की है ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

 

सुबह 11 बजे हुई घटना

 

जानकारी के मुताबिक श्री पैलेस गार्डन में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे यह हादसा हुआ है। जब कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान झूला ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली लाइन से टकरा गया। इस हादसे में करंट लगने से तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी मजदूर गाडरवारा के ही रहने वाले हैं। फिलहाल मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

 

लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

 

बताया जा रहा है कि गार्डन में किसी समारोह के लिए झूला लगाया जा रहा था, तभी वह लाइन से टकरा गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस का कहना है कि मृतकों के नाम-पते की जानकारी जुटाई जा रही है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है और लापरवाही को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us