SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Raja Murder Case: ‘मेरे बेटे का नहीं था सोनम से लव अफेयर, उसे फंसाया गया’… राज कुशवाह की विधवा मां का रो-रोकर बुरा हाल

Raja Murder Case: ‘मेरे बेटे का नहीं था सोनम से लव अफेयर, उसे फंसाया गया’… राज कुशवाह की विधवा मां का रो-रोकर बुरा हाल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:     Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या (Raja Murder Case) के मामले में पुलिस ने पत्नी सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuwanshi Love Affair) के साथ उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह को भी गिरफ्तार किया है। कुशवाह मूल रूप से यूपी का रहने वाला है और कोरोना में उसके पिता का भी निधन हो चुका है।

 इंदौर (Sonam Love Affair)। इंदौर में राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में मेघालय पुलिस राज कुशवाह को गिरफ्तार कर शिलांग ले गई है। इसके बाद से राज के परिवार में मातम है।

विधवा मां और दो बहनों को रो-रोकर बुरा हाल है। एक बहन गांव में है। राज कुशवाह के परिवार मूल रूप से यूपी का रहने वाला है। हालांकि इनके पिता सालों पहले इंदौर आ गए थे।

राज का किसी से अफेयर नहीं, उसे फंसाया गया

राज के पिता का कोरोना काल में निधन हो गया था। परिवार की स्थिति ठीक नहीं होने के कारण पड़ोसियों ने चंदा जमा कर अंतिम संस्कार किया था। अब बेटे की गिरफ्तारी के बाद मां पूरी तरह टूट चुकी है।

मां का कहना है कि राज का सोनम के साथ कोई अफेयर नहीं था। यदि अफेयर होता तो वह बताता। वो किसी से फोन पर बात तक नहीं करता था। उसे फंसाया गया है।

मां के मुताबिक, मेरा बेटा बहुत सीधा है। वह दूसरों की दया देखता था। किसी के पास चप्पल नहीं होती, तो अपनी देकर नंगे पांव घर आता था। वह सोनम के भाई की कंपनी में काम करता था।

मां ने बताया कि वहां सोनम भी आती थी और इस दौरान कभी को बात हुई हो तो इसका मतलब यह नहीं कि उसका अफेयर था। मां के मुताबिक, बेटे को जेल हुई तो वो आत्महत्या कर लेंगे।

भाई पर लगे सभी आरोप झूठे

राज की बहन ने बताया कि हम सभी गांव गए थे क्योंकि वहां मामा के घर में शादी थी। भाई गांव नहीं आया, क्योंकि उसे यहां मकान का किराया देना था और बहनों का एडमिशन करवाना था। बहन के मुताबिक, राज तो सोनम को बहन मानता था, तो दोनों में अफेयर कैसे हो सकता है।

वहीं, एक पड़ोसी ने कहा कि राज बहुत सीधा लड़का है। उसने कभी ऐसी हरकत नहीं की। कभी उसे सोनम के साथ नहीं देखा गया। पड़ोसियों के मुताबिक, यह पूरी साजिश सोनम की है, उसे सरेराह सजा दी जाना चाहिए।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us