SUBSCRIBE NOW

Home » राजनीति » IAS Transfer in MP: अब होंगे आईएएस तबादले, मंत्रालय से लेकर मैदानी स्तर तक बदले जाएंगे अधिकारी

IAS Transfer in MP: अब होंगे आईएएस तबादले, मंत्रालय से लेकर मैदानी स्तर तक बदले जाएंगे अधिकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:    IAS Transfer in MP: सचिव स्तर के कुछ अधिकारियों के दायित्व में परिवर्तन भी संभव है। उधर, दतिया में कलेक्टर की पदस्थापना के साथ ही मैदानी स्तर पर भी कुछ परिवर्तन किए जा सकते हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि राज्य प्रशासनिक सेवा के कुछ अधिकारियों को भी इधर से उधर किया जा सकता है।

भोपाल। आईपीएस अधिकारियों के बाद अब आज-कल में आईएएस अधिकारियों के तबादले होंगे। इसमें मंत्रालय से लेकर मैदानी स्तर तक के अधिकारी बदले जाएंगे। दतिया कलेक्टर संदीप माकिन के सेवानिवृत्त होने के बाद से यह पद रिक्त है। वैकल्पिक व्यवस्था के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह और संजीव कुमार झा की पदस्थापना होनी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव सूची को अंतिम रूप मुख्य सचिव अनुराग जैन के साथ बैठक करके देंगे।

naidunia_image

  • हालांकि मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री फिलहाल बड़ा प्रशासनिक परिवर्तन करने के मूड में नहीं हैं। ऐसे में, केवल आवश्यक पदस्थापनाएं ही एक-दो दिन में की जाएंगी।

 

  • माना जा रहा है कि मंत्रालय में अवश्य कुछ बड़े और महत्वपूर्ण परिवर्तन होंगे, जो काफी समय से प्रस्तावित हैं। लोक निर्माण विभाग जैसा बड़े और महत्वपूर्ण विभाग में कोई स्थायी वरिष्ठ अधिकारी नहीं है।

 

  • ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई के पास वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर लोक निर्माण विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिसंबर 2024 से है।

 

naidunia_image

  • इस पर सहमति बन चुकी है और उन्हें इस दायित्व से मुक्त कर दिया जाएगा।
  • वहीं, सरकार के अनुरोध पर चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह की सेवाएं लौटाने पर सहमति दी है।
  • उनके स्थान पर संजीव कुमार झा जाएंगे। दोनों आदेश एक साथ होंगे।
  • सुखवीर सिंह को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। वह पूर्व में लोक निर्माण और खनिज साधन जैसे विभाग देख चुके हैं।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us