SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » तेजी से बढ़ रहा है कोलन कैंसर का खतरा, इन 7 लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

तेजी से बढ़ रहा है कोलन कैंसर का खतरा, इन 7 लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:   कोलन कैंसर बड़ी आंत में होने वाला एक खतरनाक कैंसर है, जिसमें सामान्य और असामान्य दोनों तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं। इन संकेतों को नजरअंदाज करने पर यह कैंसर गंभीर रूप ले सकता है। इसलिए, समय पर जांच बेहद जरूरी है।
आज की बदलती लाइफस्टाइल और खराब खानपान के कारण ज्यादातर लोग कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इनमें से एक है- कोलन कैंसर। कोलन कैंसर यानी बड़ी आंत का कैंसर, एक गंभीर और जानलेवा बीमारी हो सकती है। यह आमतौर पर बड़ी आंत (colon) में शुरू होता है, जो पाचन तंत्र का एक अहम हिस्सा है। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए Only My Health टीम ने फोर्टिस हॉस्पिटल, नोएडा के वरिष्ठ ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. मनीष शर्मा से विशेष बातचीत की है।

कोलन कैंसर की शुरुआत

कोलन हमारे शरीर से अपशिष्ट बाहर निकालने का काम करता है। जब इस हिस्से में कैंसर होता है, तो यह शरीर के पूरे सिस्टम को प्रभावित कर सकता है। ज्यादातर लोग कोलन कैंसर को तब पहचानते हैं जब लक्षण स्पष्ट होते हैं, लेकिन कई बार इसके लक्षण बहुत साधारण या असामान्य होते हैं जिन्हें लोग आम बीमारी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। आइए जानते हैं कोलन कैंसर के सामान्य और असामान्य लक्षण क्या होते हैं?

कोलन कैंसर के सामान्य लक्षण

 

  • मल के साथ खून आना (रेक्टल ब्लीडिंग)

 

  • दस्त या कब्ज जैसे बाउल मूवमेंट में बदलाव
    • पेट में सूजन, गैस और दर्द

     

    • भूख कम लगना

     

    • वजन तेजी से गिरना

     

    • हमेशा थका हुआ महसूस करना

     

    • पेट में हमेशा भारीपन महसूस होना

     

     

    कोलन कैंसर के असामान्य लक्षण

    1. एनीमिया

    अगर आपको अक्सर कमजोरी, चक्कर, थकान जैसी शिकायत रहती है, तो ये एनीमिया हो सकता है। लेकिन अगर आयरन की पर्याप्त मात्रा लेने के बाद भी सुधार नहीं होता, तो यह कोलन कैंसर का संकेत हो सकता है। अंदरूनी ब्लीडिंग के कारण शरीर में खून की कमी हो सकती है।

    2. टेनेसमस (Tenesmus)

    यह स्थिति तब होती है जब आपको बार-बार शौच जाने की जरूरत महसूस होती है, भले ही पेट खाली हो। यह बाउल मूवमेंट में रुकावट या आंतों की सूजन का संकेत हो सकता है, जो कैंसर की तरफ इशारा करता है।

    3. रेक्टल पेन (Rectal Pain)

    रेक्टल पेन कोलन कैंसर में आम नहीं होता, लेकिन अगर आपको लंबे समय से गुदा के आसपास दर्द या असहजता महसूस हो रही है, तो यह खतरे की घंटी हो सकती है।

    4. तेज बुखार

    लगातार तेज बुखार आना, जो वायरल जैसा महसूस हो लेकिन ठीक न हो रहा हो, वह कोलन कैंसर से भी जुड़ा हो सकता है। खासकर जब अन्य लक्षण भी साथ हों।

    डॉक्टर क्या कहते हैं?

    डॉ. मनीष शर्मा, फोर्टिस नोएडा के वरिष्ठ ऑन्कोलॉजिस्ट कहते हैं कि कोलन कैंसर के लक्षण धीरे-धीरे उभरते हैं। इसलिए, जरूरी है कि शरीर में होने वाले हर बदलाव पर ध्यान दें। अगर कोई लक्षण लगातार दिख रहा है, तो तुरंत जांच कराएं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us