सीमा सिंह शहडोल -: Love Jihad in Bhopal: मामला सामने आने के बाद हिंदूवादी संगठनों ने प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के साथ ऐशबाग थाने पहुंचे। आरोप लगाया कि आरोपी धर्मांतरण करना चाह रहा था, उसने नाबालिग का नाम भी बदल दिया था। पुलिस को सख्त कार्रवाई करना चाहिए।
भोपाल (Love Jihad in Bhopal): मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के ऐशबाग क्षेत्र में एक मुस्लिम युवक ने 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी को मॉडल बनाने के सुनहरे सपने दिखाकर उसे प्रेम जाल में फंसाया और फिर घर से भगाकर रतलाम ले गया। फिर उसने नाबालिग पर धर्मांतरण करने का दबाव बनाया। साथ ही उसका नाम तक बदल दिया।
नाबालिग के घर से गायब होने के बाद स्वजनों की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार रात को नाबालिग को रतलाम से बरामद कर लिया। नाबालिग ने स्वजनों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को अपहरण की शिकायत की, जिस पर पुलिस ने आरोपी जुबैर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

स्कूल छात्रा है नाबालिग, मॉडल बनना चाहती है
- थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह सेंगर का कहना है कि अभी तक अपहरण की ही शिकायत की गई है। पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय नाबालिग स्कूली छात्रा है, जिसे मॉडलिंग करना पसंद है। उसकी पहचान ऐशबाग निवासी जुबैर से हुई थी।
जुबैर ने नाबालिग को बताया कि वह मॉडलिंग एजेंसियों से जुड़ा है और उसे बड़ी मॉडल बनवा सकता है। नाबालिग उसकी बातों से प्रभावित हो गई और दोनों की दोस्ती हो गई। 25 मई को वह नाबालिग को उसके घर से ले गया था।
- उसने पीड़िता से शादी करने का वादा किया और उस पर धर्मांतरण का दबाव बनाना भी शुरू कर दिया। इतना ही नहीं उसने नाबालिग का नाम बदलकर उसे नया नाम तक दे दिया था।
- इधर बेटी के घर से चले जाने पर पिता ने पुलिस से शिकायत की, जिस पर पुलिस ने आरोपी को रतलाम से पकड़ा। बाद में पीड़िता की शिकायत पर ऐशबाग थाने में केस दर्ज किया गया।







